फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: सीआईडी की टीम ने जोधपुर की मंडोर मंडी में स्थित गोदाम में मारा छापा, 20000 लीटर मिलावटी घी मिला

Sun, 25 Feb 2024 10:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एमएन ने बताया कि जोधपुर पश्चिम जिले के थाना महामंदिर इलाके में मंडोर मंडी स्थित एक गोदाम में विभिन्न प्रकार की नामी ब्रांड कंपनियों का लगभग 20000 लीटर मिलावटी घी मिला।
विज्ञापन
नकली घी पर कार्रवाई करती टीम। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर पुलिस मुख्यालय क्राइम ब्रांच की टीम ने जोधपुर पश्चिम जिले के थाना महामंदिर इलाके में मंडोर मंडी स्थित एक गोदाम पर छापा मारा। यहां विभिन्न प्रकार की नामी ब्रांड कंपनियों का लगभग 20000 लीटर मिलावटी घी मिला। देर रात चली इस कार्रवाई के बाद खाद्य विभाग की टीम ने सैंपल लेकर मिलावटी घी को सीज कर दिया। 
विज्ञापन


अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एमएन ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि मंडोर मंडी स्थित एक गोदाम में विभिन्न प्रकार के ब्रांड के देशी घी के पीपे में मिलावटी घी की पैकिंग कर बाजार में छपाया जा रहा है।

सूचना पर आईजी क्राइम प्रफुल्ल कुमार के पर्यवेक्षण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशा राम चौधरी एवं इंस्पेक्टर सुभाष सिंह तंवर की टीम गठित की गई। इसमें हेड कांस्टेबल महेश कुमार, रविंद्र सिंह, राकेश, कांस्टेबल नरेश और सुरेश को शामिल किया गया।
विज्ञापन


आज सूचना की पुष्टि के बाद गठित टीम द्वारा एसएचओ महामंदिर के सहयोग से मंडोर मंडी स्थित ऋषभ ट्रेडर्स के गोदाम पर छापा मारा। मौके पर फूड इंस्पेक्टर रेवन्त सिंह को सूचना देकर बुलाया गया। गोदाम में विभिन्न प्रकार के प्रतिष्ठित ब्रांड के घी के पीपे मिले। जो अलग-अलग जगह से लाकर बेचे जा रहे थे।
 
मौके पर मिले पीपों में करीब 20000 लीटर घी मिला, जिसे प्रथम दृष्टया मिलावटी होने के संदेह से खाद्य विभाग की टीम ने सैंपल लेकर सीज कर दिया है। लिए गए सैंपल की रिपोर्ट आने पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

इस संपूर्ण कार्रवाई में क्राइम ब्रांच के हेड कांस्टेबल महेश कुमार, रविंद्र सिंह व राकेश एवं कांस्टेबल नरेश कुमार व सुरेश की विशेष भूमिका तथा कांस्टेबल सोहन देव व गंगाराम का तकनीकी सहयोग रहा। टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर सुभाष सिंह द्वारा किया गया। कार्रवाई में एसएचओ महामंदिर शिवपाल मीणा एवं स्वास्थ्य विभाग से फूड इंस्पेक्टर रेवन्त सिंह मय टीम के मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें