फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Bomb Blast: 16 साल बाद भी ताजा हैं धमाके के जख्म, आरोपी को जमानत पर बरी करने के बाद विश्वास टूटा

Sun, 12 May 2024 03:51 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर बम ब्लास्ट के 16 साल बीत जाने के बावजूद घटना के आरोपियों को अब तक फांसी नहीं दी गई है, उल्टे उन्हें जमानत पर बरी कर दिया गया है। ऐसे में घटना के साक्षी रहे लोग अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। बम धमाकों की 16वीं बरसी पर लोगों ने अमर उजाला के साथ बातचीत कर अपने दर्द साझा किए
विज्ञापन
जयपुर बम ब्लास्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में 13 मई 2008 को हुए सिलसिलेवार आठ बम धमाकों का दर्द 16 साल बाद आज भी पीड़ितों और चश्मदीदों को गहरा जख्म दे रहा है। धमाके के इतने साल बीतने के बाद भी आरोपियों को सजा नहीं मिल पाई है। लगातार कोर्ट के चक्कर काट रहे चश्मदीद आरोपियों को क्लीन चीट मिलने से स्वयं को ठगा महसूस कर रहे हैं। अमर उजाला के साथ अपनी बातचीत में घटना के साक्षी रहे इन लोगों ने अपने दर्द साझा किए और न्यायपालिका द्वारा दिए गए फैसलों पर सवाल उठाया।
विज्ञापन


गवाहों और पीड़ितों का कहना है कि आरोपियों को मौत की सजा दिलाने के लिए 16 साल तक कोर्ट में न जाने कितनी बार जाकर गवाही दी। कोर्ट में आरोपियों के वकील हमसे इस तरह से सवाल पूछते थे कि जैसे हम ही आरोपी हों। कई बार कोर्ट में बम धमाकों के आरोपियों से आमना-सामना होता तो उन्हें देखते ही खून खौल जाता था लेकिन न्याय की लड़ाई लड़नी थी। कोर्ट में गवाही देने के लिए 5-6 घंटे इंतजार करते। गवाहों ने कहा कि 18 दिसंबर 2019 को विशेष कोर्ट ने बम ब्लास्ट के 4 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई तो हम अपने दर्द को भूल गए थे, लेकिन बाद में हाईकोर्ट से आरोपी के बरी होने के समाचार सुनकर तो जख्म फिर से ताजा हो गए।
विज्ञापन


जानिये इन पीड़ितों की कहानी इन्हीं की जुबानी, यहां 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें