फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: CM भजनलाल का प्रस्तावित कार्यक्रम, अमेरिकी उपराष्ट्रपति से मुलाकात से लेकर डिजिटल एप्स लॉन्च तक; जानें

Mon, 21 Apr 2025 11:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur News: CM भजनलाल शर्मा 22 अप्रैल के दिन कई कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगी। सुबह सबसे पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति से मुलाकात कर उनका स्वागत करने से होगी। फिर दिन के अंत तक डिजिटल एप्स लॉन्च तक कई कार्यक्रमों शामिल होंगे।
विज्ञापन
सीएम भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दिनांक 22 अप्रैल 2025 का दिन कई महत्वपूर्ण बैठकों, प्रस्तुतियों और कार्यक्रमों से भरा रहेगा। दिन की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय कूटनीति से होगी और समापन राज्य की प्रशासनिक और तकनीकी पहल से।

विज्ञापन

 
प्रात: 8:30 बजे आमेर फोर्ट पर आगमन
मुख्यमंत्री सुबह 8:30 बजे ऐतिहासिक आमेर फोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां उनकी उपस्थिति विशेष रूप से एक अहम शिष्टाचार भेंट के लिए निर्धारित है। आमेर फोर्ट पर सुबह नौ बजे मुख्यमंत्री शर्मा संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस का स्वागत करेंगे। यह मुलाकात दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग और सांस्कृतिक संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उच्च स्तरीय बातचीत और पर्यटन स्थलों का अवलोकन इस भेंट का हिस्सा हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Jaipur News: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बोले- सिविल सेवाओं में भ्रष्टाचार संघीय राजनीति के लिए हानिकारक
विज्ञापन

 
अपराह्न 3:00 बजे से 5:00 बजे नए कॉपरेटिव कोड पर प्रस्तुति
दोपहर तीन बजे से मुख्यमंत्री आवास पर एक अहम बैठक आयोजित होगी, जिसमें नए कॉपरेटिव कोड को लेकर विस्तृत प्रजेंटेशन दिया जाएगा। यह कोड राज्य में सहकारी संस्थाओं के ढांचे को मजबूत करने और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में अहम भूमिका निभा सकता है।
 
डिजिटल एप्स लॉन्च और SBI के साथ एमओयू
शाम पांच बजे ऊर्जा विभाग द्वारा विकसित डिजिटल एप्स का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर विद्युत कर्मियों के लिए दुर्घटना बीमा योजना और अन्य कल्याणकारी सुविधाओं को लेकर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू भी हस्ताक्षरित किया जाएगा।
विज्ञापन

 
नया सम्पर्क पोर्टल प्रस्तुतिकरण
दिन के अंत में 5:30 बजे मुख्यमंत्री आवास में नए सम्पर्क पोर्टल के बारे में प्रजेंटेशन दिया जाएगा। यह पोर्टल जनता और सरकार के बीच सीधे संवाद को सरल और प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम हो सकता है।

यह भी पढ़ें- कमलेश प्रजापत एनकाउंटर केस: कोर्ट ने CBI की क्लोजर रिपोर्ट खारिज की, दो IPS अधिकारियों पर हत्या का संज्ञान


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें