फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: भाजपा की तिरंगा यात्रा से पहले मंच पर कुर्सी को लेकर मचा घमासान, विधायक ने जताई नाराजगी

Tue, 13 May 2025 10:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur News: शहर अध्यक्ष अमित गोयल ने विधायक गोपाल शर्मा को मंच पर बुलाते हुए कहा कि अरे भाई साहब, आगे आओ न। लेकिन विधायक ने गुस्से में जवाब दिया कि मंच पर बड़े नेता बैठे हैं, आपके पास जगह तो है ही नहीं। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
मंच पर कुर्सी ने मिलने पर भड़के विधायक गोपाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में भारतीय जनता पार्टी की तिरंगा यात्रा से पहले पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित बैठक में कुर्सी को लेकर हंगामा हो गया। सिविल लाइन से विधायक डॉ. गोपाल शर्मा बैठक में शामिल होने पहुंचे, लेकिन मंच पर उनके लिए कोई कुर्सी खाली नहीं थी। विधायक शर्मा जैसे ही मंच की ओर बढ़े, उन्होंने देखा कि सभी कुर्सियां पहले से ही भर चुकी थीं। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यकर्ताओं के बीच ही सामने बैठने का फैसला किया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Indo-Pak: राजस्थान में मिला पाकिस्तान की कायराना हरकत का सबूत, नाकाम चीनी मिसाइल का वीडियो आया सामने; देखें
 
मौके की नजाकत को समझते हुए शहर अध्यक्ष अमित गोयल ने उन्हें मंच पर बुलाते हुए कहा कि अरे भाई साहब, आगे आओ न। लेकिन विधायक शर्मा ने गुस्से में जवाब दिया कि मंच पर बड़े नेता बैठे हैं, आपके पास जगह तो है ही नहीं। गोयल की ओर से जब कहा गया कि हमारे दिल में बिठाएंगे आपको, तब विधायक शर्मा ने हाथ जोड़ते हुए कहा कि वह कार्यकर्ताओं के बीच ही बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
स्थिति को संभालने के लिए डिप्टी मेयर पुनीत कर्नावट ने अपनी कुर्सी छोड़कर मंच से नीचे आकर विनम्रता दिखाई। हालांकि कुछ समय बाद उन्हें फिर से मंच पर बुला लिया गया। घटना के बाद मंच पर दूसरी पंक्ति में अतिरिक्त कुर्सियां लगाई गईं, ताकि किसी और नेता को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें- Jaipur: भाजपा MLA बालमुकुंद अमर उजाला का माइक छोड़ हुए किनारे, ऑपरेशन सिंदूर के सवाल पर मौन; आखिर भड़के क्यों?


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें