फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News : गोबर से बने 10 लाख दीयों से जगमगाएगी अमेरिका की दिवाली, पिंजरापोल गौशाला में हो रही है तैयारी

Wed, 23 Oct 2024 04:03 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर की पिंजरापोल गौशाला में गाय के गोबर से तैयार दीये अमेरिका जाने वाले हैं। दिवाली के अवसर पर महिला स्वयं सहायता समूह को अमेरिका से करीब 10 लाख दीयों का ऑर्डर मिला है, जिसके लिए गाय के गोबर से दीये तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में इस बार राजधानी जयपुर में बने गाय के गोबर के दीयों से दिवाली मनेगी। यहां के एक महिला स्वयं सहायता समूह को करीब 10 लाख दीयों का ऑर्डर मिला है। जयपुर की पिंजरापोल गौशाला में गाय के गोबर से ये दीपक तैयार किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


अखिल भारतीय गौशाला परिषद के अंतर्राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि वेद पुराणों में कहा गया है कि गाय के गोबर में लक्ष्मी का निवास होता है। ऐसे में हमारे यहां गाय के गोबर से कई तरह के उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें स्थानीय महिलाओं का काफी योगदान है। इसी के तहत दीपावली के मौके पर गाय के गोबर से बने दीपक तैयार किए जा रहे हैं, जिनकी मांग स्थानीय बाजार में काफी ज्यादा है. इतना ही नहीं इस बार विदेश से भी गाय के गोबर से बने दीपकों का बड़ी संख्या में आर्डर मिला है।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि गाय के गोबर से बने ये दीपक हमारी ओर से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से भारतीय बाजार में बेचे जा रहे हैं। इस बार 10 लाख दीपकों का ऑर्डर अमेरिका से प्राप्त हुआ है और अमेरिका में रहने वाले भारतवंशी जयपुर में गाय के गोबर से बनने वाले दीपकों का उपयोग दिवाली मनाने के लिए करेंगे। उन्होंने बताया कि इस आर्डर को तैयार कर लिया गया है। तकरीबन 2 हजार महिलाओं ने दिन-रात मेहनत करके यह दीपक तैयार किए हैं।
विज्ञापन


पिंजरापोल गौशाला में तकरीबन 5 हजार गायें हैं और और इन गायों के गोबर से दीपक ही नहीं बल्कि अन्य उत्पाद भी गौशाला में तैयार किए जा रहे हैं। इसमें गो कास्ट, ऑर्गेनिक खाद आदि उत्पाद तैयार किए जा रहे है। इसके माध्यम से स्थानीय महिलाओं को रोजगार भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें