फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Airport News: जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो की 9 फ्लाइट्स लेट, परेशान यात्रियों का हंगामा

Wed, 03 Dec 2025 09:21 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में बुधवार को इंडिगो विमानों की एक के बाद एक 9 उड़ानें देरी से संचालित हुईं। बीते कुछ महीनों में से इंडिगो फ्लाइट्स के संचालन में इस तरह की समस्याएं लगातार आ रही हैं।
विज्ञापन
इंडिगो फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर एयरपोर्ट पर बुधवार शाम इंडिगो एयरलाइन की 9 फ्लाइट्स निर्धारित समय से काफी देरी से उड़ान भर रही हैं। क्रू की कमी, तकनीकी दिक्कतों और संचालन संबंधी अव्यवस्थाओं के कारण एयरलाइन की शेड्यूलिंग लगातार बिगड़ी हुई है। इससे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि एयरलाइन की ओर से ‘ऑपरेशनल रीजन’ बताते हुए उड़ानों का समय बार-बार बदला जा रहा है। सबसे बड़ी देरी मुंबई रूट पर दर्ज की गई। इंडिगो की फ्लाइट 6E-5324 को शाम 7:05 बजे रवाना होना था, लेकिन यह 8:45 बजे उड़ान भर सकी। हैदराबाद की 6E-6481 करीब ढाई घंटे की देरी से रात 10:45 बजे रवाना होगी।

अन्य रूटों की उड़ानें भी प्रभावित

बेंगलुरु की फ्लाइट 6E-373 जो रात 9:55 बजे उड़ान भरने वाली थी, अब 10:50 बजे जाएगी।

विज्ञापन

दिल्ली की फ्लाइट 6E-5136 भी डेढ़ घंटे से अधिक लेट है और अब रात 1:10 बजे रवाना होगी।
मुंबई की दूसरी फ्लाइट 6E-5166 एक घंटे की देरी के बाद रात 12:55 बजे उड़ान भरेगी।

हैदराबाद की 6E-471 एक घंटे से अधिक विलंब के बाद शाम 6:25 बजे रवाना हुई।
चेन्नई की 6E-694 दो घंटे की देरी से शाम 7:15 बजे उड़ी।
देहरादून की 6E-7468 सवा घंटे की देरी के बाद शाम 6:50 बजे रवाना हुई।
अहमदाबाद की 6E-7524 डेढ़ घंटे लेट होकर शाम 7:40 बजे उड़ सकी।

यह भी पढें- Jodhpur: कुड़ी भगतासनी थाने में वकील से दुर्व्यवहार मामला, हाईकोर्ट सख्त, SHO सस्पेंड; IPS अधिकारी करेंगे जांच

आने वाली फ्लाइट्स भी समय से पीछे

एयरपोर्ट सूत्रों का कहना है कि इंडिगो इस समय क्रू की कमी के साथ तकनीकी व संचालन संबंधी चुनौतियों का सामना कर रही है। इस वजह से एयरलाइन की आने-जाने वाली कई फ्लाइट्स रोजाना लेट हो रही हैं। परिणामस्वरूप जयपुर से इंडिगो के जरिए यात्रा करने वाले यात्रियों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है। बीते कुछ महीनों में इंडिगो के विमानों के संचालन में लगातार तकनीकी समस्याओं की शिकायतें भी मिल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें