फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर: दीपावली पर पटाखों से 98 लोग घायल, 10 की आंखों में लगी चोट; एसएमएस में कराया इलाज

Mon, 09 Nov 2026 07:24 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में दीपावली के दौरान पटाखों से जुड़े हादसों में 98 लोग घायल होकर SMS अस्पताल पहुंचे। इनमें 86 मरीजों को ओपीडी में उपचार देकर छुट्टी दे दी गई, जबकि दो को भर्ती करना पड़ा।
विज्ञापन
जयपुर में दिवाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान हुए हादसों में कई लोगों को चोटें आईं। पटाखों से झुलसने के साथ आंखों में चोट लगने के मामले भी सामने आए। जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में दीपावली के दौरान ऐसे कुल 98 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें 10 मरीज आंखों में चोट लगने के कारण अस्पताल आए थे। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, ज्यादातर मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि दो मरीजों को भर्ती करना पड़ा।

SMS अस्पताल में पटाखों से जुड़े हादसों के 98 मामले दर्ज किए गए। इनमें 86 मरीजों को ओपीडी में उपचार दिया गया। हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं, दो मरीजों की स्थिति को देखते हुए अस्पताल में भर्ती किया गया। इसके अलावा आतिशबाजी के दौरान आंखों में चोट लगने के 10 मामले सामने आए। इन सभी को चिकित्सकों की निगरानी में उपचार दिया गया।

दीपावली से पहले अस्पताल में किए थे विशेष इंतजाम

पटाखों से होने वाले हादसों और त्योहार के दौरान बढ़ने वाली आपात स्थितियों को देखते हुए SMS अस्पताल प्रशासन ने पहले से ही तैयारियां की थीं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के निर्देश पर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया था। इसके तहत इमरजेंसी सेवाओं और बर्न यूनिट में अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई थीं, ताकि हादसों में घायल लोगों को तुरंत उपचार मिल सके।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बूंदी: खेत की फेंसिंग में बुरी तरह फंसा पैंथर, घंटों करता रहा छटपटाहट; रणथम्भौर से पहुंची टीम ने किया रेस्क्यू

डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द

दीपावली पर आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को ड्यूटी पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए थे। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई थीं। इसके साथ ही जरूरी दवाइयों, चिकित्सा उपकरणों और अन्य संसाधनों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई थी।

अस्पताल में की गई व्यवस्थाओं के चलते घायलों को समय पर उपचार मिल सका। हालांकि, दीपावली के दौरान सामने आए ये मामले आतिशबाजी करते समय सावधानी बरतने की जरूरत भी बताते हैं। खासकर बच्चों के पटाखे जलाते समय बड़ों की निगरानी और आंखों की सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें