बीसीसीआई को दी गई सूचना
- फोटो : अमर उजाला
'जयदीप के पास कोई सबूत है'
राजीव खन्ना बोले, अगर जयदीप बियानी के पास इसका कोई सबूत है तो प्रस्तुत करें, नहीं तो जयदीप बियानी अपने इस बयान पर माफी मांगें। राजीव खन्ना ने यह भी बताया कि उनके द्वारा एक पत्र राजस्थान स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल को लिखा गया है। इस पत्र को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार एवं खेल मंत्री राजस्थान सरकार को भेजा गया है, जिसमें उनके विधायक द्वारा अभद्र टिप्पणी का जिक्र किया गया है।
यह भी पढ़ें: दूसरे अटेम्प्ट में जयपुर के रिदम ने मारी सफलता की बाजी, बाड़मेर के डॉक्टर का बेटा सिलेक्ट
राजीव खन्ना ने यह भी बताया कि उनके द्वारा बीसीसीआई को एक मेल कर यह पूरी सूचना दी गई है और बीसीसीआई से मांग की गई है कि इस विवाद में बीसीसीआई अपनी भूमिका निभाए। आगामी तीन मुकाबलों के विषय में जब राजीव खन्ना से पूछा गया तो उन्होंने कहा बीसीसीआई तय करेगा।
बीसीसीआई को दी गई सूचना
- फोटो : अमर उजाला
बियानी ने क्या कहा था?
ये आरोप तब सामने आए, जब टीम 19 अप्रैल को सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रोमांचक अंत के बावजूद महज दो रन से हार गई। आखिरी ओवर में राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए केवल नौ रन की जरूरत थी और उनके पास छह विकेट भी बचे हुए थे। लेकिन टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई। इस हार ने जहां फैन्स को चौंकाया, वहीं राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की तदर्थ समिति के संयोजक और श्रीगंगानगर से भाजपा विधायक जयदीप बिहानी ने इस मैच को "फिक्स" करार दिया।
यह भी पढ़ें: तस्वीरों में देखिए आमेर फोर्ट में यूएस उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का भव्य स्वागत, नगाड़ा बजाकर दी विदाई
बिहानी ने क्या कहा?
जयदीप बिहानी ने कहा, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स का मैच फिक्स था। आखिरी ओवर में नौ रन बनाना आसान था, वो भी तब जब हाथ में छह विकेट हों। मैं मांग करता हूं कि इस मैच की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए। बिहानी ने बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल से इस मैच की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की अपील की है। इस विवाद के बाद आईपीएल प्रशंसकों और क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है।
यह भी पढ़ें: कलाकारों ने लोक कला प्रदर्शन के साथ किया परिवार संग पहुंचे वेंस का स्वागत
राजस्थान स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल के शासन सचिव क्या बोले?
राजस्थान स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल के शासन सचिव नीरज के पवन ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि राजस्थान रॉयल्स के द्वारा एक पत्र उन्हें दिया गया है, जिसमें उन्होंने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के एडहॉक कमेटी कन्वीनर जयदीप बियानी के बयान पर आपत्ति दर्ज की है। नीरज के पवन ने भी माना बियानी द्वारा जो बयान दिया गया है, वह राजस्थान रॉयल्स, राजस्थान स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल की छवि को खराब करता है। नीरज के पवन ने कहा कि यह पत्र अग्रिम कार्रवाई के लिए आगे भेज दिया गया है एवं जो भी आदेश आएंगे, उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। शासन सचिव का कहना है कि हम पूरा प्रयास करेंगे की राजस्थान से बचे हुए तीन मैच न छीने जाएं।
यह भी पढ़ें: पंचकल्याणक महोत्सव का तीसरा दिन तप कल्याणक के रूप में संपन्न, श्री वसुनंदी जी महाराज ने दिए प्रवचन
शासन सचिव नीरज के पवन ने यह भी बताया कि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी के कन्वीनर जयदीप बियानी ने स्टेडियम में हुए खर्च को लेकर भी सवाल उठाए हैं, जो पूर्णतया गलत है। शासन सचिव ने बताया कि इस वर्ष सवाई मानसिंह स्टेडियम में साउथ एंड की तरफ परमानेंट कंस्ट्रक्शन का काम किया गया है, जिससे स्टेडियम में सीटिंग कैपेसिटी बड़ी है एवं दोनों टीमों के ड्रेसिंग रूम को भी दोगुना कर दिया गया है, जो काम इस बार हुआ है वह आने वाले समय में हर प्रकार की टीम एवं हर प्रकार के खिलाड़ियों के काम आने वाला है।