फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: अब जयपुर में होंगे तीन आईपीएल मुकाबले, सीजफायर के बाद बीसीसीआई ने नया शेड्यूल जारी किया

Tue, 13 May 2025 01:21 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आईपीएल के स्थगित किए गए मुकाबलों को लेकर बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लिया है, जिसके चलते अब जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में कुल तीन मैचों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद इंडियन प्रीमियर लीग के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया गया है। राजस्थान रॉयल्स के वाइस प्रेसिडेंट राजीव खन्ना ने जानकारी दी है कि अब जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में कुल तीन आईपीएल मैचों का आयोजन होगा।

विज्ञापन


बदलते हालात को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने यह फैसला लिया है। नई योजना के तहत अब पहला मुकाबला 18 मई को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब सुपर किंग्स के बीच जयपुर में खेला जाएगा। इसके बाद दो अन्य मैच जो पहले पंजाब में आयोजित होने थे, उन्हें भी जयपुर शिफ्ट कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: Rajathan News: राजभवन पहुंची छत्रपति संभाजी महाराज अश्वारूढ़ प्रतिमा, राज्यपाल माल्यार्पण करके स्वागत किया
विज्ञापन


दरअसल भारत-पाकिस्तान के बीच हाल ही में बढ़े तनाव के चलते बीसीसीआई ने आईपीएल के कुछ मुकाबले स्थगित कर दिए थे। इस कारण पंजाब के धर्मशाला में खेले जाने वाले मैच को भी रद्द करना पड़ा था। सुरक्षा स्थिति को ध्यान में रखते हुए अब बीसीसीआई ने जयपुर समेत देश के 6 शहरों में बचे हुए मुकाबले कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इसके तहत पंजाब में होने वाले मैच अब पूरी तरह से जयपुर ट्रांसफर कर दिए गए हैं। जिसके चलते अब दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ पंजाब सुपर किंग्स के मुकाबले जयपुर में ही खेले जाएंगे। फिलहाल क्वालीफायर, एलिमिनेटर और फाइनल मुकाबलों की लोकेशन पर बीसीसीआई ने कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है। संभावना है कि स्थिति सामान्य होते ही इनके स्थलों की घोषणा की जाएगी। बोर्ड के इस बदलाव के साथ जयपुर के क्रिकेटप्रेमियों को एक बार फिर रोमांचक मुकाबलों का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें