फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भारतीय सेना सीईई प्रवेश पत्र 2027 जारी: 1 जून से ऑनलाइन परीक्षा, तुरंत डाउनलोड करें हॉल टिकट

Fri, 15 May 2026 01:53 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan: भारतीय सेना भर्ती 2027 के तहत आयोजित होने वाली ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी 15 मई 2026 से Join Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।  
विज्ञापन
हेडक्वार्टर ,रिक्रूटिंग जोन,जयपुर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना भर्ती वर्ष 2027 के तहत आयोजित होने वाली ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) के लिए एडमिट कार्ड जारी होने शुरू हो गए हैं। भर्ती प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थी 15 मई 2026 से भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट Join Indian Army पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


1 जून से 12 जून तक होगी ऑनलाइन परीक्षा
भारतीय सेना द्वारा यह ऑनलाइन परीक्षा 1 जून से 12 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। राजस्थान में परीक्षा के लिए कुल 11 शहरों — अजमेर, अलवर, बीकानेर, भरतपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जोधपुर, कोटा, श्रीगंगानगर, सीकर और उदयपुर — में 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा पूरी तरह ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी।

विज्ञापन


कई भर्ती श्रेणियों के लिए आयोजित होगी परीक्षा
सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार, ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम का तिथिवार कार्यक्रम भी Join Indian Army वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा विभिन्न भर्ती श्रेणियों के लिए आयोजित की जाएगी, जिनमें अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर कार्यालय सहायक/स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं पास), महिला सैन्य पुलिस, सैनिक तकनीकी (एनए/एनए मेडिकल), सिपाही फार्मा, हवलदार शिक्षा (आईटी/साइबर, सूचना संचालन एवं भाषाविद) तथा धार्मिक शिक्षक जूनियर कमीशंड अधिकारी शामिल हैं।

परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने की सलाह
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड में सावधानीपूर्वक जांच लें तथा परीक्षा दिवस पर निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचें। परीक्षा केंद्र पर वैध फोटो पहचान पत्र एवं एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bhilwara: मांडल हाईवे पर मौत का तांडव; भीषण टक्कर में तीन की मौत, आधे घंटे तक थमा NH-48

केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही लें जानकारी
भारतीय सेना ने अभ्यर्थियों से केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करने की अपील की है। किसी भी प्रकार की सहायता, तकनीकी समस्या या भर्ती संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने संबंधित सेना भर्ती कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। भर्ती कार्यालयों के संपर्क और पते की जानकारी भी Join Indian Army पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें