एसआई भर्ती घोटाले को लेकर हनुमान बेनीवाल ने सरकार पर निशाना साधा है। बेनीवाल ने कहा कि एसआई भर्ती घोटाले में कई बड़े नाम गिरफ्तार हो चुके हैं, जिससे यह साबित होता है कि भर्ती रद्द करना बेहद जरूरी है। अगर भ्रष्ट तंत्र से भर्ती हुई पुलिस जनता के साथ न्याय कैसे करेगी?
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल बीते दिन शहीद स्मारक पर पहुंचे थे, जहां 122 दिनों से एसआई भर्ती रद्द करने और राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के पुनर्गठन की मांग को लेकर धरना चल रहा था। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष में रहते समय युवाओं के मुद्दों पर वोट मांगती रही, लेकिन सत्ता में आते ही इन्हें भूल गई और संवेदनहीन रवैया अपना रही है।बेनीवाल ने कहा कि एसआई भर्ती घोटाले में कई बड़े नाम गिरफ्तार हो चुके हैं, जिससे यह साबित होता है कि भर्ती रद्द करना बेहद जरूरी है। अगर भ्रष्ट तंत्र से भर्ती हुई पुलिस जनता के साथ न्याय कैसे करेगी?
विज्ञापन
छात्र संघ चुनाव को बताया जरूरी
बेनीवाल ने छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग फिर दोहराई। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने चुनाव नहीं कराए और अब भाजपा भी उसी राह पर है। छात्र संघ से निकले नेता ही भविष्य में जनता की आवाज मजबूती से उठाते हैं।
सांसद ने बताया कि आरएलपी लगातार जनता के मुद्दों पर संघर्ष कर रही है। झालावाड़ स्कूल त्रासदी से लेकर RPSC पुनर्गठन और भर्ती रद्दीकरण तक उन्होंने सदन और सड़क दोनों पर आवाज उठाई।
ज्ञापन और जनता की समस्याएं
ट्रक यूनियन व क्रेशर एसोसिएशन ने भारी-भरकम पेनल्टी के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। सांसद ने इस पर परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों से बात की। मंडी व्यापारियों ने मंडी यूजर टैक्स खत्म करने की मांग की। लालास गांव विवाहिता संगीता की संदिग्ध मौत के मामले में सांसद ने पुलिस अधिकारियों से बात कर हत्या की आशंका जताई और नार्को टेस्ट की मांग की।