फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पचपदरा रिफाइनरी प्रोजक्ट पर गहलोत के निशाने पर सरकार, कहा- लागत बढ़ी, टाइम लाइन पर अब भी चुप्पी

Mon, 25 Aug 2025 10:42 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

पचपदरा-बालोतरा रिफाइनरी प्रोजेक्ट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने उत्पादन शुरू होने की तय तारीख पर चुप्पी साध रखी है, जिससे जनता के बीच संदेह गहराता जा रहा है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान सरकार से पचपदरा-बालोतरा रिफाइनरी प्रोजेक्ट को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। गहलोत ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि भाजपा सरकार ने वर्ष 2025-26 के बजट की घोषणा संख्या 158 में अगस्त 2025 से रिफाइनरी में उत्पादन शुरू करने की घोषणा की थी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शनिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रिफाइनरी का दौरा तो किया लेकिन अपने बयानों और सरकारी प्रेस नोट में उत्पादन शुरू होने की तारीख का जिक्र नहीं किया। गहलोत ने इसे आश्चर्यजनक चुप्पी बताते हुए कहा कि इससे जनता के बीच संदेह पैदा हो रहा है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: मानसून सत्र से पहले सीएम का संवाद कार्यक्रम, सांसद और विधायकों से लेंगे कामों का फीडबैक
विज्ञापन


गहलोत ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कोविड जैसी चुनौती के बावजूद रिफाइनरी के 80% से अधिक काम पूरे कर लिए गए थे लेकिन 2013 से 2018 और अब 2023 से भाजपा सरकार की लेटलतीफी के कारण इस 37,000 करोड़ रुपये की परियोजना की लागत बढ़कर लगभग एक लाख करोड़ तक पहुंच गई है।
विज्ञापन



उन्होंने याद दिलाया कि 2013 में शिलान्यास के बाद अगर काम नहीं रोका गया होता तो लागत इतनी नहीं बढ़ती। गहलोत ने सवाल उठाया कि डबल इंजन सरकार के बावजूद रिफाइनरी प्रोजेक्ट का काम धीमा क्यों चल रहा है और जनता को अब तक स्पष्ट टाइम लाइन क्यों नहीं बताई गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें