फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: प्रेम में बाधा बन रहे पति को उतारा मौत घाट; प्रेमी संग पत्थरों से कुचलकर की हत्या, शव झाड़ी में फेंका

Fri, 06 Oct 2023 02:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रेमी से नहीं मिल पाने के चलते पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति को ठिकाने लगाने की साजिश रची। हत्या कर झाड़ी में फेंका शव। चेहरे को पत्थरों से कुचल कर पहचान मिटाने की कोशिश की।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के आधी इलाके में दांतली घाटी बंधे रस्ते पर एक शव की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव का सिर पत्थरों से कुचला हुआ मिला। शव की शिनाख्त करने पर मृतक की पहचान अलवर निवासी विश्वनाथ योगी के रूप में हुई। मृतक के भाई ने हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने हत्या की जांच शुरू की और 24 घंटों में ही अलवर निवासी महेश, राजेश और महेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक योगी की पत्नी ममता देवी का तीन साल से महेश कुमार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। योगी जयपुर में आरोपी महेश के साथ रिक्शा चलता था। मृतक दस महीने में एक या दो बार अपने घर जाता था। मृतक ने जयपुर के जय सिंह खोर में एक प्लॉट भी लिया था, जहां वो अपनी पत्नी ममता के साथ कुछ समय रहा भी था। 
ममता और महेश के साथ प्रेम प्रसंग की जानकारी मिलने के चलते योगी अपनी पत्नी को अपने गांव छोड़ आया था। ममता अपने पति की निगरानी के चलते महेश से मिल नहीं पा रही थी, जिसके कारण ममता ने महेश के साथ मिलकर अपने पति को मारने का साजिश रची। महेश ने पैसे का लालच देकर राजेश मीणा और रवि को भी अपने प्लान में हिस्सेदार बना लिया।
विज्ञापन


ममता अपने पीहर चली गई, जहां से उसने अपने पति को बुलाया और दो अक्टूबर को दोनों पति-पत्नी मोटर साइकिल पर निकले। पत्नी ममता ने गाड़ी रोकने की बात कही। योगी ने गाड़ी रोकी तभी ममता ने उसके सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। वो बेहोश हो गया। फिर सब ने मिलकर उसकी हत्या कर चेहरे को पत्थरों से कुचल दिया। पुलिस ने ममता और महेश सहित दो और आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें