फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: रामलाल ने दुष्कर्म मामले में सरकार को घेरा, बोले- रक्षक भक्षक बने घूम रहे और सीएम बयान देने में मस्त

Thu, 22 Jun 2023 11:41 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बीजेपी विधायक रामलाल ने बीकानेर में दलित युवती से दुष्कर्म मामले में सरकार का घेराव किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रक्षक ही भक्षक बने घूम रहे हैं और सीएम केवल सियासी बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विधायक रामलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता और विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में अनुसूचित जाति की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई और इस हत्या के अंदर आरोपी भी वो हैं, जिनको जनता का रक्षक कहा जाता है, लेकिन रक्षक ही भक्षक बन जाए तो प्रदेश को बचाने वाला कौन है?

विज्ञापन


बीजेपी विधायक और प्रवक्ता रामलाल ने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री सियासी बयान देने में मस्त हैं। प्रदेश के अंदर एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं घटित हो रही हैं। जिस तरीके से बीकानेर घटना के बाद पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ जयपुर के ब्रह्मपुरी की घटना सामने आई है। यह घटना भी शर्मसार करने वाली है। सरकार का पहला धर्म यही होता है कि प्रदेश की जनता सुरक्षित हो और उसके ऊपर कोई ऐसा संकट नहीं आए, जिसके कारण कोई परिवार या समाज संकट में आ जाए।

मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने के लिए वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं
आज प्रदेश के हालात ऐसे बन चुके हैं कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने के लिए राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए वोट बैंक की राजनीति को अपने पक्ष में करने के लिए सियासी बयान देने के अंदर मस्त हैं। विधायक रामलाल बोले कि आवश्यकता इस बात की है कि सियासी बयान सीएम बाद में दें, कुछ मासूम बच्चियों के साथ जिस तरीके की दरिंदगी की घटनाएं हो रही हैं, उनको रोकने का काम किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें