फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: जालसू में भाजपा का 'कमल राखी संगम' कार्यक्रम; दीया कुमारी ने डॉ. सतीश पूनियां को तिलक लगाकर बांधी राखी

Mon, 28 Aug 2023 09:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भाजपा के कमल राखी संगम कार्यक्रम में दीया कुमारी ने डॉ. सतीश पूनियां को तिलक लगाकर राखी बांधी। कहा कि आप एक संत की तरह हैं, आपके अंदर संत की आत्मा निवास करती होगी।
विज्ञापन
डॉ. सतीश पूनियां काे राखी बांधती दीया कुमारी। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के कमल राखी संगम कार्यक्रम में आमेर विधानसभा क्षेत्र के जालसू में जुगजीवण बाबा की पवित्र स्थली दादरधाम पर भाजपा प्रदेश महामंत्री और सांसद दीया कुमारी ने विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां को तिलक लगाकर राखी बांधी।

विज्ञापन


कमल राखी संगम कार्यक्रम में दीया कुमारी सहित हजारों की संख्या में मातृशक्ति ने सतीश पूनियां को राखियां बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य और उन्नति की कामना की। दीया कुमारी ने संबोधन में कहा कि छोटी बहन के रूप में सतीश पूनियां भाईसाहब के हमेशा साथ खड़ी हूं। आपका मार्गदर्शन मुझे और राजस्थान को सदैव मिलता रहे। दीया कुमारी ने कहा कि आप एक संत की तरह हैं। आपके अंदर संत की आत्मा निवास करती होगी। आपके अथक परिश्रम से भाजपा राजस्थान में यहां तक पहुंची,  इसी का नतीजा है कि राजस्थान में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। हम सब मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा की राजस्थान में सरकार बनाएंगे।

दीया कुमारी के कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के रूप में सतीश पूनियां द्वारा भाजपा की मजबूती के लिए किये परिश्रम को राजस्थान का प्रत्येक कार्यकर्ता और जनता जानती है। अब विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष के रूप में भी सतीश पूनियां उसी परिश्रम के साथ पार्टी को विजय संकल्प की तरह मजबूती से आगे लेकर जा रहे हैं। यह निश्चित है कि 2023 में राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी। आपका मार्गदर्शन हम सभी कार्यकर्ताओं, आमेर और राजस्थान को मिलता रहे। आमेर की जनता का प्यार हमेशा मुझे मिलता है, इसके लिये मैं आपकी आभारी हूं। एक बड़े भाई की तरह मेरे बारे में सतीश पूनिया भाईसाहब ने हमेशा सोचा, मुझे पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर मुझे आगे बढ़ाया।
विज्ञापन


डॉ. पूनियां ने कहा कि आमेर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, पेयजल इत्यादि विकास के कई सौ करोड़ों रुपये के काम हुए हैं और सबसे ज्यादा हमने स्कूलों में बच्चियों के लिए टॉयलेट बनाने का कार्य किया है। आमेर की बेटियों को शहर में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, क्योंकि उनके लिये गांवों में ही पढ़ने के लिये लाइब्रेरी बनाने काम किया जा रहा है।

वही करेंगे जो योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में करते हैं
मुझे अखबार के लोग पूछते हैं कि कांग्रेस पार्टी के राज में अत्याचार खूब होते हैं, भाजपा की सरकार आएगी तो आप क्या करोगे। मैंने कहा कि हम वो करेंगे जो योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में करते हैं। कोई भी बहन बेटी की तरफ आंख उठाकर देखेगा, कोई अपराध और अनाचार करेगा तो उसको ऐसी कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी कि सात पीढ़ियों तक बहन-बेटी की तरफ आंख उठाने की हिम्मत नहीं करेगा। यह सुरक्षा का भरोसा मेरे राजस्थानवासियों को देता हूं।

भाजपा कमल राखी संगम कार्यक्रम में जिला प्रमुख रमा देवी, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश यादव, प्रधान हरदेव यादव, भाजपा जिला महामंत्री दामोदर शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भगवान शर्मा, पूर्व प्रधान बादाम देवी, सीता चौधरी, हरेन्द्र जोधा इत्यादि सहित भारी संख्या में माता-बहनें उपस्थित रहीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें