आईसीएसई के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आज जारी कर दिए गए हैं। छात्र अपना परीक्षा परिणाम आईसीएसई की आधिकारिक वेबसाइट https://cisce.org/ या results.cisce.org पर देख सकते हैं। ध्यान रहे कि इस साल 2.5 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने आईसीएसई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा दी थी।
सीकर के दो स्कूलों का रिजल्ट 100%
सीकर के सेंट मैरी सीनियर सेकंडरी और प्रिंस एजुकेशन हब के फ्लोरेटो स्कूल का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा है। यहां करीब 600 बच्च पढ़ते हैं।
नहीं होंगे कंपार्टमेंटल एग्जाम
बोर्ड ने जानकारी दी है कि अगर कोई स्टूडेंट्स अपने मार्क्स सुधारना चाहता है, तो उसे इंप्रूवमेंट एग्जाम के लिए अप्लाई करना होगा। इंप्रूवमेंट एग्जाम अधिकतम 2 सब्जेक्ट्स में दे सकेंगे। इस बार कंपार्टमेंटल एग्जाम नहीं होंगे।
इस साल की बोर्ड परीक्षाओं में दो पेपर स्थगित किए गए थे, जिनमें 10वीं का केमेस्ट्री का पेपर जो कि 26 फरवरी को होना था उसे 21 मार्च के लिए स्थगित किया गया था। इसके अलावा एक एग्जाम सेंटर पर क्वेश्चन पेपर खो जाने की सूचना मिलने के बाद 12वीं का साइकोलॉजी का पेपर स्थगित किया गया था।