फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: पत्नी के मायके जाने पर पति ने वॉइस रिकॉर्ड कर वाट्सएप पर भेजा तीन तलाक; पीड़िता ने खोले गहरे राज

Mon, 21 Aug 2023 04:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Teen Talaq: जनवरी 2023 में मजहर उर्फ मज्जी के साथ निकाह हुआ था। इस दौरान मजहर और परिजनों पर मारपीट और गलत काम करवाने का आरोप लगा। पीड़िता ने रामगंज थाने में तीन तलाक का मुकदमा दर्ज करवाया है। साथ ही पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
तीन तलाक की शिकायत लेकर रामगंज थाने पहुंची पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की राजधानी जयपुर में तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़िता रामगंज थाने पहुंची और यहां पर आरोपी मजहर उर्फ मज्जी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


आरोपी के बड़े भाई ने भी अपनी पत्नी को दिया था तीन तलाक
पीड़िता ने रामगंज थाने में दी गई शिकायत में बताया कि उसका विवाह जनवरी 2023 में मजहर उर्फ मज्जी के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही आरोपी उसके साथ मारपीट करते थे और उस पर काम करने का दबाव बनाते थे। इस दौरान 20 जुलाई 2023 को इन्होंने (मजहर ने) वाट्सएप रिकॉर्डिंग के जरिए मुझे तलाक भेज दिया। मजहर का बड़ा भाई भी अपनी पत्नी को पूर्व में तीन तलाक दे चुका है। इन लोगों के परिवार से हम लोगों को खतरा है। हम लोगों की जान बचाई जाए। 

नशे का कारोबार करता है आरोपी
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसका पति बड़े स्तर पर नशे का कारोबार करता है। वह चरस, स्मैक और गांजा सहित अन्य चीजें बेच रहा है। उसने बताया कि शादी के शुरुआती एक महीने तक इन लोगों ने मुझे सही तरीके से रखा था। एक महीने बाद ही मुझे मेरी सास कम दहेज लाने का ताना मारती थी। मैं उनसे कहती थी कि मेरे पिताजी गरीब आदमी हैं दहेज कहां से लाकर दूं। किसी तरह से जुलाई के महीने में खुद को वहां से आजाद करवाया और मैं मेरे घर पर आ गई। उसके बाद शौहर ने वाट्सएप पर तीन बार तलाक रिकॉर्ड कर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे मामले को लेकर एसीपी रामगंज सुरेंद्र सिंह का कहना है कि रामगंज थाने में पीड़िता ने एफआईआर दर्ज करवाई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें