फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पर्यटन को बढ़ावा देने 50 नये टूरिस्ट डेस्टिनेशन विकसित करेगी सराकर, 'उड़ान' में जुड़ेंगे 59 नए रूट

Sun, 23 Apr 2023 11:10 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जी20 टूरिज्म एक्सपो में केंद्रीय पर्यटन सचिव ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि 50 नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन को विकसित किया जा रहा है। उड़ान में 59 नए रूट जोड़े जा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
जयपुर में टूरिज्म एक्सपो का आयोजन हुआ. - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत सरकार के पर्यटन सचिव अरविन्द सिंह ने कहा कि देश में पर्यटन को तेज गति देने के लिए पूरे देश में 50 नये टूरिस्ट डेस्टिनेशन विकसित करने के साथ 59 नए हवाई मार्ग कार्यान्वित करने की योजना बनाई है।  

विज्ञापन


केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने फिक्की और राजस्थान सरकार के पर्यटन मंत्रालय के साथ जी20 टूरिज्म एक्सपो आयोजित किया। इसके उद्घाटन समारोह में अरविन्द सिंह ने कहा, भारत की जी20 अध्यक्षता के दौरान भारत का पर्यटन क्षेत्र एशिया-पैसिफिक में मजबूती से उबर रहा है। महामारी की चुनौतियों के बावजूद 2021 के 1.52 मिलियन पर्यटकों की तुलना में 305 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि के साथ 2022 में 6.19 मिलियन विदेशी पर्यटक दर्ज हुए। हम हरित पर्यटन को बढ़ावा देने और 50 नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन विकसित करने के साथ-साथ विदेश में प्रचार-प्रसार की योजना पर काम कर रहे हैं। 

भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय पहले ही जी20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठकें आयोजित कर चुका है। ग्रीन टूरिज्म, डिजिटाइजेशन, कौशल विकास, एमएसएमई संवर्धन और गंतव्य स्थल प्रबंधन को बढ़ावा देने पर कार्य कर रहा है। इसके अलावा समेकित स्तर पर सरकार आधारभूत ढांचे की विकास पर जोर दे रही है। पर्यटन क्षेत्र के लिए उठाए गए कदमों को रेखांकित करते हुए अरविंद सिंह ने कहा कि रेल, सड़क और हवाई कनेक्टिविटी में वृद्धि के साथ हम पर्यटन ढांचे के चहुँमुखी विकास पर जोर दे रहे हैं। 'उड़ान' योजना के अंतर्गत हमने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को 59 नए रूटों की अनुशंसा की थी, जोकि काफी सफल रहा और उनमें 51 रुट अब तक कार्यान्वित हो चुके हैं। 
विज्ञापन


राजस्थान सरकार में पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने बताया कि राज्य सरकार पूरे राजस्थान में फैली हुईं 23 हवाई पट्टियों को पुनर्विकसित करने की योजना पर काम कर रही है। इससे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। जी20 टूरिज्म एक्सपो में उद्घाटन भाषण में विश्वेंद्र सिंह ने कहा, ''हमारी नई ग्रामीण पर्यटन नीति के तहत हम निजी क्षेत्र के सहयोग से 23 हवाई पट्टी को फिर से विकसित करने जा रहे हैं। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों सहित इससे राजस्थान में पर्यटन को एक बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा और रोजगार के अपार अवसर उत्पन्न होंगे। राजस्थान ने अद्वितीय ग्रामीण पर्यटन नीति बनाई है। इसका कई राज्यों को अनुकरण करना चाहिए। इस नीति से पूरे राज्य में वन्यजीव पर्यटन, सांस्कृतिक और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।  

राजस्थान के पर्यटन, कला और संस्कृति विभाग की प्रधान सचिव गायत्री राठौड़ ने कहा कि भारत के लगभग 75% हेरिटेज होटल राजस्थान में है। इनमें से कई को पीपीपी के माध्यम से पुनर्निर्मित और पुनर्स्थापित किया गया है। अब शाही-शादियां और फिल्म की शूटिंग के लिए भी उपयोग किया जा रहा है। हमारे विभाग ने हाल ही में ग्रामीण राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए ग्रामीण पर्यटन योजना तैयार की है।

जी20 टूरिज्म एक्सपो का आयोजन 'ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाजार' (जीआईटीबी) के 12वें संस्करण के साथ हो रहा है। अंतर्गामी पर्यटन (इनबाउंड टूरिज्म) के लिए भारत की सबसे बड़ी प्रदर्शनियों में से एक जीआईटीबी का आयोजन भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय, राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग और भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग परिसंघ (फिक्की) के साथ संयुक्त रूप से कर रहा है। विशिष्ट जी20 टूरिज्म एक्सपो में पैनल परिचर्चा, राजदूतों का वार्तालाप, सांस्कृतिक संध्या, गोल्फ का खेल आदि कार्यक्रमों का आयोजन होगा।   तीन साल के अंतराल के बाद आयोजित हो रही जीआईटीबी में 11,000 से ज्यादा बिज़नेस (बी2बी) बैठकों का आयोजन होगा, जिनमें जी20 देशों के 150 सहित 56 देशों के 283 टूर ऑपरेटर भारत के छत्तीसगढ़, केरल, कर्नाटक, गोवा ओडिशा, मध्य प्रदेश, पंजाब, तमिल नाडु, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के 11 टूरिज्म बोर्डों सहित 290 से ज्यादा भारतीय प्रदर्शकों के साथ बैठकें करेंगे।  वर्ष 2008 में पहली बार आयोजित हुए जीआईटीबी ने साल-दर-साल मजबूत होकर भारत के अंतर्गामी यात्रा बाजार में एक खास मुकाम स्थापित किया है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें