फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gogamedi Murder Case: सुखदेव सिंह हत्याकांड में NIA की छापेमारी, राजस्थान और हरियाणा में 31 जगहों पर रेड

Wed, 03 Jan 2024 09:14 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur News: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के मामले को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज राजस्थान और हरियाणा में 31 जगहों पर छापेमारी की। पिछले महीने ही गृह मंत्रालय ने इस हत्याकांड की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपी थी।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दिसंबर 2023 में जयपुर में हुई हत्या को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को इसकी जांच की जिम्मेदारी दी थी। इसके बाद से ही NIA आरोपियों से पूछताछ और फरार आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज राजस्थान और हरियाणा के करीब 31 स्थानों पर छापेमारी की। केस को हाथ में आने के बाद से  NIA अब तक कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। पूछताछ में मिली जानकारी के बाद जांच एजेंसी आज यह छापेमारी कर रही है।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी फरार गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली थी। रोहित लॉरेन्स बिश्नोई गैंग से जुड़ा है और उसने कुछ महीने पहले ही गोगामेड़ी को कॉल करके धमकी दी थी। इस हत्याकांड में गैंगस्टर के जुड़े होने की वजह से मामले को एनआईए को सौंपा गया है। आरोपी रोहित राठौर और नितिन फौजी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें