फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gogamedi Murder Case: शूटर रोहित राठौड़ की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, तोड़े गए मकान

Thu, 28 Dec 2023 08:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Gogamedi Murder Case: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या मामले में गुरुवार को बड़ा एक्शन हुआ है। पुलिस की मौजूदगी में निगम कर्मचारियों ने गोगामेड़ी हत्याकांड के शूटर रोहित की अवैध संपत्ति को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
गोगामेड़ी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के शूटर रोहित सिंह राठौड़ के जयपुर के खातीपुरा इलाके में सुंदरवन कॉलोनी में किया गया अवैध निर्माण गुरुवार को ग्रेटर नगर निगम द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। इस मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

विज्ञापन


बता दें कि पांच दिसंबर को जयपुर के श्याम नगर इलाके में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की उनके घर में बातचीत के बहाने घुसे दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या कर दी थी। शूटर की पहचान रोहित सिंह राठौड़ निवासी गांव जूसरी थाना मकराना हाल जसवंत नगर जयपुर और नितिन फौजी निवासी थाना सदर महेंद्रगढ़ हरियाणा के रूप में की गई। इन दोनों बदमाशों को गठित एसआईटी द्वारा दिल्ली पुलिस के सहयोग से 10 दिसंबर को चंडीगढ़ से दस्तयाब किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


शूटर रोहित सिंह राठौड़ द्वारा खातीपुरा इलाके में अवैध कब्जा की सूचना मिलने पर इस बारे में संबंधित नगर निगम को अवगत कराया गया। पुलिस दल की मौजूदगी में ग्रेटर नगर निगम द्वारा खातीपुरा के सुंदर नगर में शूटर रोहित राठौड़ के किए गए अवैध निर्माण को तोड़ा गया। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस क्राइम एंड एजीटीएफ दिनेश एमएन ने मामले से संबंधित जानकारी दी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें