फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Girija Vyas Passed Away: पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास का निधन, पूजा के दौरान लगी आग में झुलस गईं थीं

Thu, 01 May 2025 08:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Girija Vyas: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास का अहमदाबाद में इलाज के दौरान निधन हो गया। पिछले महीने गणगौर पूजा के दौरान लगी आग में वह झुलस गई थीं।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास का गुरुवार को अहमदाबाद में निधन हो गया। वे पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थीं। बताया गया है कि गणगौर पूजा के दौरान चुन्नी में आग लगने से वे गंभीर रूप से झुलस गई थीं। करीब 90 प्रतिशत तक जलने के कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और अंततः उन्होंने अहमदाबाद के जायडस अस्पताल में अंतिम सांस ली। परिजनों के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर उदयपुर लाया जा रहा है, जहां उनके अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन


डॉ. व्यास का राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान रहा है। वे राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी थीं। इसके अलावा वे कई बार लोकसभा सांसद रहीं और केंद्र सरकार में मंत्री के रूप में अहम जिम्मेदारियां निभाईं। शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के लिए उनके कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: मौसम ने फिर मारी पलटी...जयपुर, टोंक, दौसा और सवाईमाधोपुर में तेज अंधड़ के साथ गिरे ओले
विज्ञापन


राजनीतिक जगत में शोक की लहर
डॉ. व्यास के निधन पर कांग्रेस सहित संपूर्ण राजनीतिक जगत में शोक की लहर फैल गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, गोविंद सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली समेत अनेक नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर लिखा, "पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. गिरिजा व्यास का निधन हम सबके लिए एक अपूरणीय क्षति है। शिक्षा, राजनीति और समाज सेवा के क्षेत्र में उनका बड़ा योगदान रहा है। उनका असमय और इस तरह एक हादसे का शिकार होकर जाना हम सभी के लिए गहरा आघात है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।"

Trending Videos

अशोक गहलोत और गिरिजा व्यास - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक्स पर लिखा कि केंद्रीय मंत्री रहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व पीसीसी अध्यक्ष डॉ. गिरिजा व्यास जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। गिरिजा जी का निधन कांग्रेस परिवार के अपूरणीय क्षति है, कांग्रेस पार्टी और प्रदेश की प्रगति में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। गिरिजा जी के परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिवारजनों को संबल प्रदान करें।
 

सीएम भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

यह भी पढ़ें: राजनीति की कवयित्री, समाज की मां...अब स्मृतियों में ही रहेंगी जिंदा

चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने गिरिजा व्यास के निधन पर शोक जताया
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सीपी जोशी ने कहा कि डॉक्टर गिरिजा व्यास बहुत बड़ी समाजसेविका थीं। उन्होंने समाज कल्याण की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण काम किए हैं। नारी सशक्तिकरण के लिए समर्पण ने उन्हें एक आदर्श जननेत्री के रूप में स्थापित किया। इनका जाना भारतीय राजनीति और समाज के लिए बहुत बड़ी क्षति है। ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

गौरतलब है कि पूर्व में सीपी जोशी ने अहमदाबाद पहुंचकर डॉक्टर गिरिजा व्यास के परिजनों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी और इसके बाद लगातार उनके परिवार के संपर्क में रहे और उनकी कुशलक्षेम पूछते रहे।

मदन राठौर ने गिरिजा व्यास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
राजस्थान की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री, प्रखर वक्ता, कवयित्री, लेखिका एवं समर्पित जननेत्री डॉ. गिरिजा व्यास जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष  मदन राठौर ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. व्यास का जीवन सेवा, समर्पण और संस्कारों की मिसाल रहा है। डॉ. गिरिजा व्यास जी ने अपने दीर्घ और प्रेरणादायी सार्वजनिक जीवन में राजस्थान और देश की राजनीति को एक नई दिशा दी। वे राजस्थान विधानसभा की सदस्य, पर्यटन राज्य मंत्री, लोकसभा सांसद, सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री और दो कार्यकाल तक राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रहीं।

उनका योगदान न केवल राजनीति और प्रशासन, बल्कि समाज और साहित्य में भी गहराई से अनुभव किया गया। एक कवयित्री और लेखिका के रूप में उन्होंने संवेदना, चेतना और सामाजिक चेतना के स्वर में अपनी विशेष पहचान बनाई। उनकी स्वच्छ छवि, बौद्धिक गंभीरता और नारी सशक्तिकरण हेतु समर्पण ने उन्हें एक आदर्श जननेत्री के रूप में स्थापित किया।

यह भी पढ़ें: मंत्री केके बिश्नोई पर गंभीर आरोप, हनुमान बेनीवाल ने SOG दस्तावेज किया पेश

डॉ. व्यास जी का निधन भारतीय राजनीति और सार्वजनिक जीवन के लिए एक अपूरणीय क्षति है। भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती है तथा उनके परिजनों, अनुयायियों और शुभचिंतकों के प्रति गहन संवेदना प्रकट करती है।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने लिखा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. गिरिजा व्यास जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है l उनका निधन हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिवारजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करेंl ॐ शांति

विज्ञापन

गिरिजा व्यास के घर पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

डॉ. व्यास के घर लोगों का जमावड़ा शुरू
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री डॉ. गिरिजा व्यास के निधन के बाद सम्पूर्ण मेवाड़ में शोक की लहर है। प्रदेश कांग्रेस से जुड़े दिग्गज नेताओं के साथ भाजपा के कद्दावर नेता गुलाबचंद कटारिया ने भी उनके निधन पर संवेदनाएं व्यक्त की है। डॉ, व्यास के निधन की खबर उदयपुर में फ़ैलते ही उनके देत्य मगरी स्थित निवास स्थान पर कांग्रेस पदाधिकारियों का आना शुरू हो गया।

उदयपुर शहर पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, केके शर्मा, पंकज शर्मा समेत कई कांग्रेसी उनके निवास पर पहुंचे। आपको बता दें कि डॉ. व्यास गणगौर पूजा के दौरान दुपट्टे में आग लगने से झुलस गई थीं, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। करीब एक माह चले इलाज के बाद गुरुवार शाम डॉ. व्यास ने दम तोड़ दिया। उनके निधन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गोविन्द सिंह डोटासरा और अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ उदयपुर शहर पूर्व विधायक एवं पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने भी शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें