फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावना हत्याकांड: बहरोड़ की डॉक्टर का हरियाणा में मिला शव, धारदार हथियार से हमले के बाद जलाया; जानें मामला

Tue, 29 Apr 2025 08:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहरोड़

सार

Bhawna murder case: मृतका की मां ने बताया कि अस्पताल में ड्रेसिंग के दौरान उन्होंने देखा कि बेटी का चेहरा, पेट और घुटनों तक का हिस्सा बुरी तरह जला हुआ था। पेट पर धारदार हथियार के निशान भी थे, जिससे यह स्पष्ट होता है कि पहले उसे चाकू से गोदा गया और फिर जला दिया गया।
विज्ञापन
दिल्ली से टेस्ट देकर लौट रही थी डॉक्टर भावना - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बहरोड़ क्षेत्र के गांव अनंतपुरा की 25 वर्षीय डॉक्टर भावना यादव की हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी है। भावना की मौत हरियाणा के हिसार में संदेहास्पद हालात में हुई। उस पर धारदार हथियार से हमला कर उसे जलाया गया। गंभीर रूप से झुलसी भावना ने जयपुर के एसएमएस अस्पताल में दम तोड़ा।

विज्ञापन

 
भावना की मां गायत्री यादव ने जयपुर के एसएमएस थाना पुलिस में युवक उदेश यादव पर हत्या का शक जताते हुए जीरो एफआईआर दर्ज करवाई है। मामले को अब हिसार के सिविल लाइन थाना पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Rash Driving: जयपुर में नशे में धुत महिला ने कार से 14 साल की आशिमा को कुचला, हुई मौत; पिता और ममेरी बहन घायल
विज्ञापन

 
फिलीपींस से एमबीबीएस कर लौटी थी भावना
डॉ. भावना ने 2023 में फिलीपींस से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। वह दिल्ली के DEMS संस्थान से MCI परीक्षा की तैयारी कर रही थी और हर सप्ताह टेस्ट देने जाती थी। 21 अप्रैल को भी वह दिल्ली टेस्ट देने गई थी और 22 अप्रैल तक दिल्ली में अपनी छोटी बहन के पास रुकी थी। 23 अप्रैल को उसने अपनी मां को कॉल कर बताया था कि वह 24 अप्रैल को सुबह घर लौटेगी, लेकिन वह घर नहीं पहुंची।
 

विज्ञापन

डॉक्टर भावना यादव - फोटो : फाइल फोटो
अस्पताल से कॉल आया- भावना जल गई है
24 अप्रैल को उदेश यादव नामक युवक ने गायत्री यादव को कॉल कर बताया कि भावना जल गई है और हिसार के सोनी अस्पताल में भर्ती है। कुछ देर बाद अस्पताल से वीडियो कॉल के जरिए बेटी की हालत दिखाई गई। गायत्री तुरंत हिसार रवाना हुईं, लेकिन भावना की हालत गंभीर होने के कारण उसे जयपुर रेफर किया गया, जहां उसी रात उसने दम तोड़ दिया।
 
चेहरे से घुटनों तक जल चुकी थी, पेट पर थे हथियार के निशान
भावना की मां के मुताबिक, अस्पताल में ड्रेसिंग के दौरान उन्होंने देखा कि बेटी का चेहरा, पेट और घुटनों तक का हिस्सा बुरी तरह जला हुआ था, लेकिन सिर के बाल और पीठ सुरक्षित थे। पेट पर धारदार हथियार के निशान भी थे, जिससे यह स्पष्ट होता है कि पहले उसे चाकू से गोदा गया और फिर जला दिया गया।

यह भी पढ़ें- Rajsamand News: लड़की को भगा ले गया समुदाय विशेष का युवक, भारी तनाव के बीच पुलिस ने संभाली स्थिति; जानें मामला
 
साजिशन हत्या की आशंका, मोबाइल-लैपटॉप गायब
परिजनों का मानना है कि भावना की मौत कोई हादसा नहीं, बल्कि एक सुनियोजित साजिश है। उसका मोबाइल, लैपटॉप और अन्य जरूरी दस्तावेज भी गायब हैं। भावना जब भी दिल्ली जाती थी, अपनी छोटी बहन के पास ही रुकती थी। ऐसे में अचानक उसकी जली हालत में हिसार में मिलना कई सवाल खड़े करता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें