फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने रक्षाबंधन पर पोस्ट की भाई के साथ की तस्वीर, एक्स पर लिखा भावुक संदेश

Mon, 19 Aug 2024 01:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan: पूर्व सीएम तथा बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने रक्षा बंधन के अवसर पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ पर एक भावुक तस्वीर साझा की। राजे ने अपने भाई माधवराव सिंधिया के साथ बचपन की एक तस्वीर पोस्ट की। इस पोस्ट के साथ उन्होंने अपनी भावनाएं भी व्यक्त की।
विज्ञापन
अपने भाई के साथ वसुंधरा राजे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा बंधन के अवसर पर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने सोशल मीडिया 'X' पर अपने भाई माधवराव सिंधिया के साथ बचपन की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ राजे ने एक भावुक पोस्ट भी लिखा - "भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन पर हर रक्षाबंधन की तरह आज भी दादा श्रीमंत माधवराव सिंधिया जी को याद कर मेरी आंखें भर आईं. मेरी स्मृतियों में आप सदैव जिंदा रहेंगे। भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें