फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर: निम्स अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में देर रात लगी आग, धुएं से मची अफरा-तफरी, मरीजों ने खुले में बिताई रात

Sat, 26 Sep 2026 05:34 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर निम्स अस्पताल में देर रात आग लगने से मरीजों और परिजनों में हड़कंप मच गया। ऑपरेशन थिएटर की फॉल सीलिंग में लगी आग के बाद धुआं एमआईसीयू तक फैल गया, जिससे गंभीर मरीजों को भी सुरक्षित बाहर निकालना पड़ा।
विज्ञापन
निम्स अस्पताल के ओटी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर चंदवाजी इलाके में स्थित निम्स अस्पताल में शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित ऑपरेशन थिएटर की छत की फॉल सीलिंग में लगी। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

विज्ञापन


आग की लपटें दिखाई देने के बाद देखते ही देखते ऑपरेशन थिएटर और एमआईसीयू क्षेत्र में धुआं भर गया। अस्पताल में आग लगने की सूचना मिलते ही मरीजों और उनके परिजनों में हड़कंप मच गया। कई परिजन अपने मरीजों को वार्ड से बाहर निकालकर खुले स्थान पर ले गए। वहीं पुलिस और अस्पताल प्रबंधन की ओर से भी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने की कार्रवाई की गई।

आग लगने के दौरान अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। अस्पताल प्रबंधन से जुड़े कर्मचारी इधर-उधर भागते नजर आए। बताया जा रहा है कि आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण शुरुआती समय में राहत कार्य प्रभावित हुआ। धुआं बढ़ने के कारण मरीजों को वार्ड से बाहर निकालना पड़ा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अलवर में दर्दनाक हादसा: पीने का पानी लाने घर जा रहे थे भाई-बहन, सिंगल फेज लाइन की चपेट में आने से हुई मौत

अस्पताल में भर्ती गंभीर मरीजों को भी उनके परिजन और अस्पताल कर्मचारी बाहर लेकर आए और उन्हें अस्पताल के बाहर खुले में समय बिताना पड़ा। रात के समय मची अफरा-तफरी के कारण मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। आग लगने के वास्तविक कारणों और इससे हुए नुकसान की जांच की जा रही है। शुरुआती स्तर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। आग पर काबू पाने के बाद अस्पताल के संबंधित हिस्से का निरीक्षण किया गया। घटना के बाद अस्पताल की अग्निशमन व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल आग से किसी बड़े जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों के साथ अस्पताल में सुरक्षा एवं अग्निशमन इंतजामों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें