फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: जयपुर पोलो सीजन में इस बार दिखेगा रात का रोमांच, फ्लडलाइट में खेले जाएंगे फाइनल और एग्जीबिशन मैच

Mon, 31 Aug 2026 06:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में राजस्थान पोलो क्लब का वार्षिक सितंबर पोलो सीजन 1 सितंबर से शुरू होगा। इस बार पहली बार फाइनल और एग्जीबिशन मैच फ्लडलाइट में रात के समय खेले जाएंगे। सीजन 25 अक्तूबर तक चलेगा, जिसमें कई प्रमुख टूर्नामेंट होंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान पोलो क्लब की ओर से आयोजित वार्षिक सितंबर पोलो सीजन 2026 का आगाज 1 सितंबर से होगा। इस बार सीजन की सबसे बड़ी खासियत यह रहेगी कि पहली बार फाइनल मुकाबले और एग्जीबिशन मैच फ्लडलाइट की रोशनी में रात के समय खेले जाएंगे। करीब दो महीने तक चलने वाले इस सीजन का समापन 25 अक्तूबर को होगा। दिन के साथ रात में होने वाले मुकाबलों में दर्शकों को घोड़ों की रफ्तार और खिलाड़ियों के कौशल का नया रोमांच देखने को मिलेगा।

आयोजक आरपीसी कप (चार गोल) के साथ सीजन की शुरुआत करेंगे। इसका पहला चरण 1 से 6 सितंबर और दूसरा चरण 7 से 13 सितंबर तक होगा। इसके बाद चिंकारा पोलो चैंपियनशिप (छह गोल) 14 से 20 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। 61वीं कैवेलरी ग्राउंड पर 21 से 27 सितंबर तक आर्मी कमांडर्स कप (छह गोल) खेला जाएगा। इसी अवधि में 14 से 27 सितंबर तक जयपुर जूनियर ओपन-अंडर-21 आउट ऑफ हैट फॉर्मेट में आयोजित होगा।

अक्तूबर में भी बड़े मुकाबलों का सिलसिला जारी रहेगा। स्टर्नहेगन द्वारा प्रायोजित भावनगर पोलो ट्रॉफी (आठ गोल) 28 सितंबर से 4 अक्तूबर तक होगी। सवाई मान गार्ड कप (आठ गोल) 5 से 11 अक्तूबर तक खेला जाएगा। होटल कैसल कानोता की ओर से प्रायोजित जनरल अमर सिंह कानोता कप (छह गोल) 12 से 18 अक्तूबर तक चलेगा। सीजन का अंतिम प्रमुख टूर्नामेंट एनबीसी द्वारा प्रायोजित बीएम बिड़ला कप (चार गोल) 19 से 25 अक्तूबर तक आयोजित होगा।

विज्ञापन


पढ़ें:  जिस सेंटर पर NEET PG की परीक्षा रद्द हुई, उसी सेंटर पर AIIMS CRE-5 के एग्जाम को लेकर बवाल; वजह क्या?

फ्लडलाइट में नाइट पोलो
जयपुर के पोलो मैदान में फ्लडलाइट लगाने की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। अब तक दिन में पोलो मुकाबले देखने वाले खेल प्रेमियों को रात की रोशनी में होने वाले मैचों का नया अनुभव मिलेगा। फ्लडलाइट के बीच मैदान पर दौड़ते घोड़े और शानदार शॉट लगाते खिलाड़ी पोलो प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आयोजकों का मानना है कि रात में मुकाबले आयोजित करने की पहल से मैदान पर दर्शकों की भागीदारी बढ़ेगी।

प्रदर्शनी मैच भी होंगे खास

विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट के दौरान कई विशेष प्रदर्शनी मैच भी आयोजित किए जाएंगे। एफएचटीआर एग्जीबिशन पोलो मैच 18 सितंबर को होगा। इसके बाद यूएसपीए द्वारा प्रायोजित मेयो पोलो कप 10 अक्तूबर को खेला जाएगा। इसके अलावा 1 नवंबर को इंटरनेशनल जूनियर टेस्ट मैच प्रस्तावित है। सवाई पद्मनाभ सिंह ने कहा कि जयपुर की समृद्ध पोलो परंपरा को बनाए रखने के साथ इसे नई पीढ़ी से जोड़ना जरूरी है। युवा और महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना प्राथमिकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें