फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर के एमएनआईटी कॉलेज में मादा लेपर्ड कैद, सुरक्षित स्थान पर किया गया रिहा

Sun, 15 Sep 2024 12:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan: मालवीय नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमएनआईटी) के परिसर में पिछले कुछ दिनों से घूम रही मादा लेपर्ड को वन विभाग की टीम ने बीती रात पिंजरे में कैद कर लिया। यह ऑपरेशन वन विभाग की रेस्क्यू टीम द्वारा डीएफओ (डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर) जगदीश गुप्ता की निगरानी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन
मादा लेपर्ड कैद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमएनआईटी कॉलेज झालाना लेपर्ड सफारी के पास स्थित है, और हाल के दिनों में यहाँ लेपर्ड की लगातार उपस्थिति की सूचना मिल रही थी। वन विभाग की टीम ने इस जानकारी के आधार पर कॉलेज परिसर में पिंजरे लगाए थे। कुछ दिन पहले भी एक नर लेपर्ड को इसी क्षेत्र से पकड़ा गया था।

विज्ञापन


रेस्क्यू के बाद मादा लेपर्ड को नाहरगढ़ वाइल्डलाइफ सेंचुरी में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया, जहाँ उसे प्राकृतिक वातावरण में रहने का अवसर मिलेगा। वन विभाग ने कॉलेज के स्टाफ और छात्रों को आश्वस्त किया है कि अब परिसर में कोई खतरा नहीं है। इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के चलते वन विभाग की टीम की काफी सराहना की जा रही है, जो लगातार इस क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा और लोगों की सुरक्षा के लिए सतर्कता बरत रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें