राजधानी जयपुर में बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां पर एक पिता ने अपनी डेढ़ वर्षीय मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म कर डाला। इस घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
राजधानी जयपुर में रिश्तों को तार-तार करने वाली एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी डेढ़ वर्षीय मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म कर डाला। घटना के बाद बेटी की मां ने ही पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच एडिश्नल डीसीपी पूमन चंद विश्नोई कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, जब पीड़ित बच्ची की मां अपने पति और बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रही थी। पिछले सप्ताह 25 जुलाई को महिला अपने पड़ोस में सहेली के पास बात करने गई थी। घर पर उसका पति और डेढ़ साल की बेटी अकेले थे। इस दौरान पिता ने अपनी मासूम बेटी को साथ यह घिनौनी वारदात को अंजाम दे डाला। इस दौरान बच्ची के जोर-जोर से रोने की आवाज सुनकर मां घर पहुंची तो उसने अपनी बेटी को लहूलुहान हालत में देखा। अपनी बेटी की ऐसी हालत देखकर मां के पैरों से जमीन सरक गई। हैवान पिता उसी अवस्था में अपनी पत्नी और बेटी को छोड़कर फरार हो गया।
पीड़ित बच्ची की मां ने पड़ोसियों की मदद से बेटी को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। बच्ची की हालत देखकर हर कोई स्तब्ध है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच एडिशनल डीसीपी (सीकाउ) पूनम चंद विश्नोई के नेतृत्व में हो रही है। पुलिस ने दावा किया है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इस घटना ने पूरे इलाके में गुस्सा और आक्रोश पैदा कर दिया है। लोग इस हैवान को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं।