फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: दस हजार किसानों को मिलेगा 21 करोड़ रुपये का अनुदान, मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव को दी स्वीकृति

Fri, 28 Jul 2023 04:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

न्यू जनरेशन टेक्नोलॉजी ऑटो सेंसर्स और फर्टिगेशन के प्रयोग से फलदार पौधों के लिए जल मांग की सटीक जानकारी मिलने से किसान उचित रूप से सिंचाई करके बेहतर पैदावार प्राप्त कर सकेंगे।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दस हजार किसानों को न्यू जनरेशन टेक्नोलॉजी ऑटो सेंसर्स और फर्टिगेशन के प्रयोग के लिए 75 प्रतिशत सब्सिडी देने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। प्रस्ताव के अनुसार, किसानों को अपनी कृषि भूमि में पोषक तत्वों की विशिष्ट आवश्यकताओं के प्रबंधन और फलदार पौधों की पानी की मांग की सटीक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए उन्नत तकनीकों के प्रयोग के लिए लगभग 21 करोड़ रुपये का अनुदान दिया जाएगा।

विज्ञापन


किसानों को अपनी भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने में मदद मिलेगी
गहलोत के इस निर्णय से किसानों को अपनी भूमि की उर्वरा शक्ति बनाए रखने और बढ़ाने में सहायता मिलेगी। साथ ही, फलदार पौधों के लिए जल मांग की सटीक जानकारी मिलने से किसान उचित रूप से सिंचाई करके बेहतर पैदावार प्राप्त कर सकेंगे। इससे किसान तकनीकी रूप से सुदृढ़ हो सकेंगे और उनकी इनकम में भी बढ़ोतरी होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी। उक्त घोषणा के इम्प्लीमेंटेशन में यह स्वीकृति दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें