फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: अमरसर में नकली नोटों का भंडाफोड़, 4.03 लाख की फर्जी करेंसी बरामद, एक गिरफ्तार

Thu, 19 Jun 2025 04:45 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर ग्रामीण के अमरसर में नकली नोटों के गिरोह का भंडाफोड़ कर पुलिस ने 4.03 लाख की फर्जी करेंसी बरामद की है। साथ ही, एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने एक आरोपी को गिया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर ग्रामीण पुलिस ने नकली नोटों के एक गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लाख 3 हजार रुपए की फर्जी करेंसी बरामद की है। यह कार्रवाई SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) से प्राप्त इनपुट के आधार पर DST (डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम) और अमरसर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की। आरोपी के पास से 500-500 रुपए के कुल 806 नकली नोट बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से परिवहन में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की है।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिलांदरपुर निवासी रघुवेंद्र सिंह उर्फ भीम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने करीरी क्षेत्र में स्थित सती माता मंदिर के पास नाकाबंदी कर उसे पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में नकली नोट बरामद हुए।

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री को लिखा पत्र, कहा- राजस्थान को जल्द मिले पानी का हक
विज्ञापन


जयपुर ग्रामीण एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि आरोपी नकली करेंसी को बाजार में खपाने की फिराक में था। पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आ रही हैं, पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। संदेह है कि यह एक संगठित नेटवर्क हो सकता है, जिसका संचालन अमरसर क्षेत्र से किया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजस्थान में मानसून की जोरदार दस्तक, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

गौरतलब है कि इससे पहले 14 मार्च को भी अमरसर के धानोता गांव से नकली नोटों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया था। इससे यह आशंका और प्रबल हो गई है कि यह क्षेत्र नकली करेंसी का केंद्र बनता जा रहा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें