फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: सिर्फ अंडे गिरने पर ले ली जान! जयपुर में दिन दहाड़े युवक को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला

Wed, 29 Jul 2026 09:19 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के मानसरोवर में अंडे गिरने के विवाद में चार युवकों ने लाठियों से हमला कर मध्य प्रदेश निवासी बलवीर की हत्या कर दी। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
हत्या के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राजधानी जयपुर के मानसरोवर थाना क्षेत्र में सड़क पर अंडे गिरने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। चार युवकों ने एक युवक पर लाठियों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावर हाथों में लाठियां लेकर युवक की ओर जाते और पीछे से उसके सिर पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के श्योपुर निवासी बलवीर के रूप में हुई है। वह जयपुर के शांति नगर, गुर्जर की थड़ी इलाके में किराये पर रहकर मार्बल-टाइल्स का काम करता था। उसके भाई रामवीर ने मानसरोवर थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है। रामवीर सोडाला के नंदपुरी इलाके में रहता है।

मानसरोवर थाना क्षेत्र के सीओ हेमेंद्र ने बताया कि मंगलवार शाम कुछ युवक अंडे लेकर जा रहे थे। रास्ते में बलवीर से टकराने पर अंडे सड़क पर गिर गए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर चार युवकों ने पीछे से बलवीर के सिर पर लाठियों से हमला कर दिया। हमले में उसके दो साथी भी घायल हो गए।

विज्ञापन


यह भी पढें- खुशखबरी: राजस्थान बना देश का पहला राज्य, रेयर अर्थ एलिमेंट्स के लिए एक्सप्लोरेशन लाइसेंस पर अमल शुरू

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को पहले जयपुरिया अस्पताल पहुंचाया। बलवीर की हालत गंभीर होने पर उसे एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया, जहां मंगलवार रात करीब 11:30 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए आरोपियों में से एक के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामला दर्ज है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और घटना के वीडियो सहित सभी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। मृतक के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं, जो मध्य प्रदेश के श्योपुर में रहते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें