फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED: जयपुर-कोटा में छापामारी, NSE लिस्टेड कंपनी के चेयरमैन के ठिकानों से लाखों की नकदी और लग्जरी कारें जब्त

Mon, 07 Jul 2025 07:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/कोटा

सार

ED Raid On Debock Industries: ईडी के अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई शेयर मार्केट में हेराफेरी, अवैध धन के लेन-देन और संपत्तियों में संदिग्ध निवेश से संबंधित मामलों की जांच के तहत की गई है। फिलहाल, जब्त सामग्री की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जयपुर-कोटा में निवेशक मुकेश महावर और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर ईडी की छापामारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चार जुलाई 2025 को मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत राजस्थान के जयपुर और कोटा जिलों में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान ईडी ने Debock Industries Limited (एक एनएसई लिस्टेड कंपनी) के चेयरमैन मुकेश महावर उर्फ मुकेश मनवीर सिंह और उनके सहयोगियों के आवास व कार्यालय परिसरों पर सर्च ऑपरेशन चलाया।

विज्ञापन

 
यह कार्रवाई Debock Industries Ltd. (DIL) के स्टॉक प्राइस में की गई हेराफेरी के मामले में की गई। ईडी को इन छापों के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज, विभिन्न संपत्तियों में निवेश से जुड़े कागजात, बैंकिंग रिकॉर्ड, डिजिटल उपकरण, और 78 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी बरामद हुई है। इसके साथ ही जांच के दौरान चार हाई-एंड लग्जरी कारें भी जब्त की गई हैं, जिनमें रॉल्स रॉयस फैंटम, बेंटले मल्सैन, मर्सिडीज बेंज जी-वैगन (ब्रेबस एडिशन) और टोयोटा लैंड क्रूजर शामिल हैं।



यह भी पढ़ें- Jodhpur News: आवारा कुत्तों से आम ही नहीं, खास भी परेशान; महापौर बोलीं- मैं खुद इनसे बहुत परेशान हूं
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ईडी के अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई शेयर मार्केट में हेराफेरी, अवैध धन के लेन-देन और संपत्तियों में संदिग्ध निवेश से संबंधित मामलों की जांच के तहत की गई है। फिलहाल, जब्त सामग्री की गहन जांच की जा रही है और आने वाले दिनों में इस मामले में कई और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
 
Debock Industries Ltd. से जुड़े इस कथित वित्तीय घोटाले को लेकर ED की कार्रवाई ने राजस्थान के कारोबारी और निवेशक वर्ग में हलचल मचा दी है।

यह भी पढ़ें- राजस्थान SI भर्ती मामला: हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई शुरू, नोट शीट तलब; भर्ती की निष्पक्षता पर उठे सवाल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें