फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: सीएम कार्यक्रम में लापरवाही बरतने पर जेडीए अधिकारी पर गिरी गाज, RAS अनिता कुमारी खटीक निलंबित

Sat, 24 Jun 2023 01:12 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के जमवारामगढ़ में महंगाई राहत कैंप में आंधी-तूफान की झूठी खबर फैलने से सीएम को एक घंटा इंतजार करना पड़ा। सीएम की नाराजगी और इस लापरवाही पर आरएएस अनिता कुमारी खटीक और जेडीए के स्टोर प्रकोष्ठ के मोहनलाल को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
महंगाई राहत कैंप में पहुंचे सीमए। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के जमवारामगढ़ में सीएम के कार्यक्रम में लापरवाही बरतने पर आरएएस अनिता कुमारी खटीक को निलंबित कर दिया गया है। महंगाई राहत कैंप कार्यक्रम स्थल पर आंधी-तूफान की झूठी खबर फैलने से सीएम का कार्यक्रम एक घंटा देरी से शुरू हुआ। इस लापरवाही पर कार्मिक विभाग ने आरएएस अनिता कुमारी खटीक और जेडीए के स्टोर प्रकोष्ठ के मोहनलाल को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जयपुर के जमवारामगढ़ में महंगाई राहत कैंप में सीएम की जनसभा का कार्यक्रम था। इस दौरान सीएम के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले ही किसी ने आंधी-तूफान की झूठी खबर फैला दी। खबर थी कि कार्यक्रम स्थल पर जबरदस्त आंधी-तूफान आया हुआ है। इसके चलते वहां टेंट गिर गए हैं। इस खरब की पुष्टि हुए बिना ही सीएम के कार्यक्रम को डिले कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


आंधी-तूफान के चलते सीएम को एक घंटा इंतजार करना पड़ा। कुछ देर बाद जब सीएम वहां पहुंचे तो पता चला कि यहां कोई आंधी-तूफान नहीं आया है, बल्कि उनके इंतजार में लोग और महिलाएं उमर में इंतजार कर रहे हैं। इस गलतफहमी पर सीएम खासा नाराज हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें