फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyclone Biparjoy: कल आफत मचाएगा बिपरजॉय, प्रशासन ने जारी किए निर्देश, आपात स्थिति में इन नंबर पर करें संपर्क

Fri, 16 Jun 2023 12:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

Rajasthan Weather Update Today : चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर जयपुर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कलेक्टर ने अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं। आमजन के लिए गाइडलाइन जारी की है।
विज्ञापन
बिपरजॉय चक्रवाती तूफान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

17 और 18 जून को चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की संभावना को देखते हुए जयपुर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने आमजन से संभावित तूफान से सतर्क और सुरक्षित रहने के साथ साथ किसी भी आपात स्थिति में जिला कंट्रोल रूम के टेलीफोन नम्बर- 0141-2204475, 0141-2204476 और टोल फ्री नंबर 1077 पर सूचना देने की अपील की है।

विज्ञापन


जयपुर ज़िला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की घड़ी में आमजन प्रशासन का सहयोग करे। तेज हवा और बादल गरजने के दौरान लोग अपने घरों के अंदर ही रहें। इस दौरान पेड़ों के नीचे या कच्ची दीवार के सहारे खड़े न हों। बिजली के खंभों के नीचे या उसके पास व्हीकल खड़ा न करें। टीन शेड वाले घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें। बड़े हॉर्डिंग्स, बिजली के खंभों, तार, हाईटेंशन लाइंस, पोल और ट्रांसफॉर्म्स से पर्याप्त दूरी बनाए रखें।



जिला कलेक्टर ने अपील की है कि पानी के तेज बहाव में वाहन को न उतारें। पशुओं को भी आपदा से बचाने के लिए सुरक्षित स्थान पर रखें। डूब क्षेत्र में बसे हुए परिवार चक्रवात से पैदा होने वाली आपदा के दौरान प्रशासन की ओर से चिह्नित सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।
विज्ञापन




सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को जिला मुख्यालय पर रहने के निर्देश
जयपुर जिला कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्राकृतिक आपदा को देखते हुए जिला मुख्यालय पर रहने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने जयपुर, सांगानेर, आमेर, बस्सी, चाकसू, चौमूं, विराटनगर, कोटपूतली, पावटा, शाहपुरा, सांभर, जोबनेर, फागी, दूदू, मौजमाबाद, जमवारामगढ़ के सभी उपखंड अधिकारियों को पत्र जारी कर डायरेक्शन दिए हैं कि अपने उपखंड क्षेत्र के लोगों को चक्रवाती तूफान से सावचेत करने के लिए आवश्यक चेतावनी और सावधानियां जारी करें। प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए उचित प्रबंध सुनिश्चित करें।

कलेक्टर की जयपुर की जनता से अपील
आम जनता से अपील की गई है बैटरी से चलने वाले मोबाइल, इनवर्टर, टॉर्च, रेडियो आदि उपकरणों को फुल चार्ज कर लें। आपात स्थिति में टॉर्च, रेनकोट और छाते का इस्तेमाल करें। पशुओं को भारी बारिश से बचाने के लिए सुरक्षित स्थान पर रखें। चरवाहे मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक पशुओं को बाहर चराने न ले जाएं। किसी भी आपात स्थिति में जिला कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0141-2204475, 0141-2204476 और टोल फ्री नंबर 1077 पर सूचना दें।
विज्ञापन




सिरोही जिला कलेक्टर डॉ. भंवर लाल ने भी आमजन से सचेत रहने की अपील की
बिपरजॉय चक्रवाती तूफान को लेकर सिरोही जिला कलेक्टर डॉ. भंवरलाल ने आमजन से अपील करते हुए सावधानी बरतने की बात कही है। साथ ही बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारी व सभी उपखंडों अधिकारी कर्मचारी भी अपने अपने क्षेत्रों में मुस्तैद हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहां की विधुत पोल, कच्ची दीवारों के व पेड़ पौधों के पास खड़े न हों। विभाग मौसम का अपडेट समय-समय पर आप तक पहुंचाता रहेगा। साथ ही...बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की भी अपील की है, ताकि कोई अप्रिय घटना घटित न हो। एहतियात के तौर पर आमजन को आगामी दो दिन तक सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि तेज हवा के साथ बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है। ऐसे में आमजन भी सचेत रहे। प्रशासन द्वारा हर संभव मदद की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें