फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: जयपुर में सरेआम हत्या, बुलेट सवार ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर ले ली युवक की जान

Mon, 21 Jul 2025 07:27 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Crime: राजधानी जयपुर में रविवार देर रात एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्यारे ने कॉलोनी में घुसकर सरे आम युवक पर ताबड़तोड़ चाकू के वार किए। इसके बाद हत्यारा आस-पास इकट्ठा हुए लोगों को धमकाते हुए बाइक पर बैठकर फरार हो गया।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में रविवार देर रात एक हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। हत्यारा बुलेट बाइक पर बैठकर आया और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर एक युवक की जान ले ली। हत्या के बाद वह चाकू लहरा लोगों को धमकाते हुए हत्यारा बाइक पर बैठकर फरार हो गया। जामडोली थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को सवाई मान सिंह हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया जामडोली के मीणा पालड़ी कच्ची बस्ती निवासी विपिन नायक उर्फ विक्की (22) की हत्या की गई है। पालड़ी मीणा हाल भट्टाबस्ती निवासी अनस खान ने विक्की की हत्या की है। घटनाक्रम के मुताबिक देर रात बुलेट बाइक लेकर अनस खान कॉलोनी में घूम रहा था। रास्ते में घर जाते समय उसे विपिन मिल गया। स्टार्ट बाइक को खड़ी कर अनस ने विपिन को रोका। बाइक से उतरते ही अपनी जेब से चाकू निकालकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। विपिन के सीने में चाकू से कई वार किए। लहूलुहान हालत में विपिन के बचाने के लिए चिल्लाने पर लोग दौड़कर आए।

ये भी पढ़ें- सरपंच व स्कूल संचालक पर हमला करने वालों का निकाला गया जुलूस; IG ने थानाधिकारी को किया निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


निढाल होकर विपिन के रोड पर गिरने पर हमलावर अनस ने चाकू लहरा कर लोगों को धमकाया। इसके बाद बाइक पर बैठकर वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजनों ने तुरंत गंभीर हालत में विपिन को एसएमएस हॉस्पिटल के ट्रॉमा वार्ड पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने एहतियात के तौर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें