फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: 'घर का वैभव संवारने में गिर गया राजस्थान का वैभव', प्रदेश की बिगड़ी व्यवस्था पर सीपी जोशी ने कसा तंज

Wed, 19 Jul 2023 05:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जोशी ने कहा प्रदेश में शासन-प्रशासन नहीं है। मुख्यमंत्री गहलोत अपने बेटे का वैभव लौटने में लगे हुए हैं और राजस्थान का वैभव गिर रहा है, जिसकी मुख्यमंत्री गहलोत को कोई चिंता नहीं है।
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में चुनावी वर्ष के चलते इन दिनों भाजपा नेता गहलोत सरकार पर जमकर हमलावर है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने आज कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र के वादे, भ्रष्टाचार और पेपरलीक मामलों को लेकर जमकर जुबानी हमले किए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री गहलोत के भाई और बेटे वैभव गहलोत पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

विज्ञापन


सीपी जोशी ने कहा कि राजस्थान बेरोजगारी, पेपरलीक, महंगी बिजली, महंगे पेट्रोल, महंगे डीजल, साइबर क्राइम, दलित अत्याचार में एक नंबर पर पहुंच गया है। प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। मुख्यमंत्री गहलोत के भाई व बेटा वैभव गहलोत भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त हैं। भ्रष्टाचार के मामलों में मुख्यमंत्री गहलोत अलीबाबा है। मुख्यमंत्री गहलोत राजस्थान की  जनता आपसे जवाब मांगती है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राजस्थान की बिगड़ती कानून व्यवस्था और वादाखिलाफी को लेकर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान की शुरुआत की। प्रदेश में 2018 में जिन वादों की बुनियाद पर कांग्रेस सत्ता में आई उन वादों को आज साढ़े चार सालों में भी पूरी नहीं किया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है
सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में राजस्थान की जनता के प्रति जवाबदेही का वादा किया था। प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। प्रदेश के आमजन में भय व्याप्त हो रहा है। प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश अपराधी बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं। प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी बेलगाम हो रही है। प्रदेश में शासन प्रशासन नहीं है। मुख्यमंत्री गहलोत अपने बेटे का वैभव लौटने में लगे हुए हैं और राजस्थान का वैभव गिर रहा है, जिसकी मुख्यमंत्री गहलोत को कोई चिंता नहीं है।

चार लोगों को जिंदा जला दिया गया
सीपी जोशी ने जोधपुर के ओसियां में एक परिवार के चार लोगों को जिंदा जला देने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि आज ओसियां में चार लोगों को जिंदा जला दिया गया। यह कैसे कानून व्यवस्था है। मुख्यमंत्री गहलोत के गृह जिले में कानून की स्थिति ऐसी है तो प्रदेश में कानून की स्थिति क्या होगी।

सरकार ने भ्रष्टाचार की एक नई इंडस्ट्री खोल ली
सीपी जोशी ने कहा कि किसान से कर्ज माफी का वादा किया था। सरकार ने साढ़े चार सालों में किसान कर्ज माफी नहीं की। प्रदेश के हजारों किसानों की जमीन नीलाम हो गईं, उसकी जिम्मेदार ये गहलोत सरकार है। बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी। राजस्थान के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता तो नहीं मिला, लेकिन आज आरपीएससी के जरिए इस सरकार ने भ्रष्टाचार की एक नई इंडस्ट्री खोल ली है। बाबूलाल कटारा कौन हैं? उसे किसने बनाया? मुख्यमंत्री गहलोत के साथ उनके क्या संबंध हैं? कटारा ने कहा था कि मैं एक करोड़ रुपये देकर आरपीएससी का सदस्य बना। इस पर मुख्यमंत्री गहलोत को जवाब देना चाहिए।

आज संविदाकर्मी सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं
सीपी जोशी ने कहा कि संविदा कर्मियों को नियमित करने की बात की थी। आज संविदाकर्मी सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं, उसका जिम्मेदार कौन है। मुख्यमंत्री गहलोत को जवाब देना चाहिए। पेपरलीक के मामलों पर भारतीय जनता पार्टी का युवा मोर्चा संघर्ष करता है तो उन पर आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया जाता है। देश में कश्मीर के बाद अगर सबसे ज्यादा इंटरनेट कहीं बंद होता है तो राजस्थान में बंद होता है। आखिर इसकी जरूरत क्यों पड़ती है। मुख्यमंत्री गहलोत को इस पर जवाब देना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें