फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: तेजाजी की मूर्ति तोड़ने पर गर्माई सियासत, गहलोत और बेनीवाल ने बयान जारी कर मामले की निंदा की

Sat, 29 Mar 2025 04:27 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर स्थित प्रतापनगर में तेजाजी की मूर्ति तोड़ जाने पर आज सवेरे हुए विवाद के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने विरोध में सड़क पर जाम लगा दिया। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर रास्ता तो खुलवा दिया लेकिन अब इस विवाद में सियासी तड़का भी लग गया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर के प्रतापनगर रोड पर शनिवार सुबह तेजाजी की मूर्ति तोड़े जाने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोगों ने घटना के जिम्मेदारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर टोंक रोड जाम कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाइश की कोशिश लेकिन लोग रास्ता खोलने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को वहां से हटाया। इस पूरे मामले को लेकर अब सियासत भी गरमा गई है।

विज्ञापन




ये भी पढ़ें: Banswara News: शनि मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का तांता, तेल और काले तिल आदि किए अर्पित

आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने इस मामले को लेकर बयान जारी कर पुलिस के लाठीचार्ज की निंदा की है। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि जयपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्वाचन क्षेत्र में लोक देवता वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति खंडित करने के बाद उपजे जन आक्रोश के बाद जयपुर पुलिस कमिश्नर और पुलिस के आला अफसरों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर मुख्यमंत्री के इशारे पर जो लाठीचार्ज किया वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन तत्काल प्रभाव से हिरासत में लिए गए आरएलपी कार्यकर्ताओं समेत अन्य लोगों को रिहा करे। उन्होंने कहा कि तेजाजी की आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गहलोत बोले- दोषियों पर तत्काल कार्रवाई हो

वहीं पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी इस घटना को लेकर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि जयपुर के प्रताप नगर में वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति तोड़े जाने की घटना अत्यंत निंदनीय है। जनभावनाओं और आस्था के साथ इस तरह का खिलवाड़ अस्वीकार्य है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस मामले में दोषियों की शीघ्र पहचान कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें