फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: पंजाब के जालंधर लोकसभा उपचुनाव में पायलट को मौका, 40 स्टार प्रचारकों में इस नंबर पर किया शामिल

Thu, 20 Apr 2023 07:33 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सचिन पायलट का नाम शामिल नहीं कर जहां उन्हें झटका दिया। वहीं, मीडिया में खबरें आने के बाद पंजाब के जालंधर में आगामी लोकसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची पायलट को शामिल कर लिया है।
विज्ञापन
अशोक गहलोत और सचिन पायलट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एआईसीसी ने पंजाब के जालंधर लोकसभा उपचुनाव में सीएम अशोक गहलोत को 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 9वें नंबर पर, जबकि पायलट को 14वें नम्बर पर जगह दी है। यह केवल एक लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव है, लेकिन कर्नाटक के विधानसभा आम चुनाव में पायलट को जगह नहीं दी गई, यह सियासी चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन


राजस्थान से गहलोत, रंधावा, चांदना, पायलट, हरीश चौधरी स्टार प्रचारक
जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना, विधायक और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, विधायक हरीश चौधरी शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


स्टार प्रचारकों में ये नेता भी शामिल
इनके अलावा अंबिका सोनी, अमरिंदर सिंह राजा, प्रताप सिंह बाजवा, चरणजीत सिंह चन्नी, राजिंदर कौर भट्ठल, नवजोत सिंह सिद्धू, सुखविंदर सिंह सुक्खू, पवन कुमार बंसल, मुकेश अग्निहोत्री,  इमरान प्रतापगढ़ी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरीश रावत, राजेश लिलोठिया, राजीव शुक्ला, अलका लांबा, कन्हैया कुमार, रणजीत रंजन, मनीष तिवारी, रवनीत सिंह बिट्टू, गुरजीत सिंह औजला, मोहम्मद सादिक, डॉ. अमर सिंह, जसबीर सिंह गिल डिंपा, राणा गुरजीत सिंह, नदीम जावेद, मोना तिवारी, संदीप दीक्षित, कैप्टन अजय सिंह यादव, अवतार सिंह हेनरी सीनियर, सुखपाल सिंह खैरा, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, अनिरुद्ध सिंह विक्रमादित्य सिंह, ओपी सोनी और गौरव वल्लभ को शामिल किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें