फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Convoy Accident: ASI की श्रद्धांजलि सभा में तनाव, पत्नी ने मांगा कुर्बानी का सम्मान, सीएम के लिए कही ये बात

Thu, 12 Dec 2024 07:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मृतक के परिजनों ने शहीद का दर्जा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, और आर्थिक सहायता की मांग की। परिवार का कहना है कि सुरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा में जान गंवाई, और उनकी कुर्बानी का सरकार को सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन
ट्रैफिक ASI सुरेंद्र सिंह (फाइल फोटो) की पत्नी मीडिया से बात करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले के हादसे में एएसआई सुरेंद्र सिंह की मौत के बाद प्रदेश में जनाक्रोश फैल गया है। घटना के बाद जयपुरिया अस्पताल में देर रात मृतक का पोस्टमार्टम हुआ और गुरुवार सुबह उनका शव चांदपोल स्थित रिजर्व पुलिस लाइन लाया गया। यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ एएसआई सुरेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन


श्रद्धांजलि सभा में डीजीपी यूआर साहू, पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर शोक व्यक्त किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने भी अपनी श्रद्धा व्यक्त की, लेकिन श्रद्धांजलि के तुरंत बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब सुरेंद्र सिंह के परिजनों ने शव गांव ले जाने से इनकार कर दिया और न्याय की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को मौके पर बुलाने की जिद की।

परिजनों की मांगें
मृतक एएसआई सुरेंद्र सिंह की पत्नी और परिवार ने सुरेंद्र सिंह को शहीद का दर्जा देने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता देने की मांग की। परिजनों का कहना था कि 34 साल तक सुरेंद्र सिंह ने निस्वार्थ भाव से पुलिस सेवा दी, लेकिन सरकार उनके परिवार को कोई मदद नहीं दे रही है।
विज्ञापन


कुर्बानी का सम्मान करें सरकार
सुरेंद्र सिंह की पत्नी ने कहा कि मेरे पति ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए अपनी जान गंवाई है। सरकार को उनकी कुर्बानी का सम्मान करना चाहिए।

पुलिस की सख्ती से मामला शांत
मामले को बिगड़ता देख पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से वार्ता की और उन्हें समझाने का प्रयास किया। जब परिजन लिखित आश्वासन पर अड़े रहे, तो पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए परिजनों को जबरन वाहनों में बैठाकर गांव के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें