फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: चिमनपुरा में नए कृषि महाविद्यालय को सीएम की मंजूरी, अभी एक जगह ही थे विज्ञान, वाणिज्य और कृषि संकाय

Mon, 12 Jun 2023 06:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

चिमनपुरा में अभी बाबा भगवान दास राजकीय महाविद्यालय में वाणिज्य, विज्ञान तथा कृषि संकाय संचालित थे, जिसमें से कृषि संकाय को बंद करके बाबा नारायण दास कृषि महाविद्यालय खोला जा रहा है।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर जिले के चिमनपुरा में बाबा नारायण दास राजकीय कृषि महाविद्यालय खोला जाएगा। यह महाविद्यालय निर्माणाधीन भवन में पृथक से संचालित होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाविद्यालय खोलने और संचालन के लिए 29 पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

विज्ञापन


चिमनपुरा में अभी बाबा भगवान दास राजकीय महाविद्यालय में वाणिज्य, विज्ञान तथा कृषि संकाय संचालित थे, जिसमें से कृषि संकाय को बंद करके बाबा नारायण दास कृषि महाविद्यालय खोला जा रहा है। वहीं, चिमनपुरा में पहले से कला संकाय में संचालित बाबा नारायण दास राजकीय कला महाविद्यालय में स्वीकृत पदों को बाबा भगवान दास राजकीय महाविद्यालय में हस्तांतरित करते हुए इस महाविद्यालय में वाणिज्य, विज्ञान और कला संकाय का संचालन किया जाएगा।

29 पदों के सृजन और एक मशीन विद मैन की सेवाएं
साथ ही, बाबा नारायण दास राजकीय कृषि महाविद्यालय के लिए 29 पदों के सृजन और एक मशीन विद मैन की सेवाएं लेने के लिए स्वीकृति दी गई है। इसमें अधिष्ठाता या प्राचार्य का एक, सह-आचार्य कृषि के दो, सहायक आचार्य कृषि के 10 पदों का सृजन होगा। सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष, सूचना सहायक, सहायक लेखाधिकारी-द्वितीय, प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक, फार्म मैनेजर, कृषि पर्यवेक्षक एवं वाहन चालक के एक-एक, प्रयोगशाला सहायक के तीन तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के चार नये पदों का सृजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें