फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में मौसम साफ, ठंडी हवाओं से गिरेगा तापमान; बढ़ेगी सुबह-शाम की सर्दी

Thu, 06 Nov 2025 07:13 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही मौसम साफ हो गया। दिन में धूप निकली, जबकि रात में ठंड बढ़ी। बीकानेर, चूरू, गंगानगर में तापमान 2-3 डिग्री गिरा। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक हफ्ते तक ठंडी हवाएं चलेंगी और सर्दी का असर बढ़ेगा।

विज्ञापन
संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर भारत से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) का असर खत्म होने के बाद राजस्थान में मौसम पूरी तरह साफ हो गया है। बुधवार को राज्य के सभी शहरों में धूप खिली रही और आसमान बिल्कुल साफ नजर आया। मौसम में हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया। बीकानेर, चूरू, गंगानगर और पिलानी जैसे उत्तरी जिलों में दिन का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरा, जबकि डूंगरपुर, सिरोही, करौली, बारां और दौसा में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

विज्ञापन


जयपुर में लढ़केगा पारा

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और उत्तर दिशा से ठंडी हवाएँ चलेंगी, जिससे न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। बुधवार को बाड़मेर राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.6°C दर्ज किया गया। इसके अलावा जैसलमेर में 33°C, जोधपुर में 32.6°C, कोटा में 31.2°C, जयपुर में 30.6°C, अलवर में 30.5°C, बीकानेर में 30.6°C और करौली में 30.3°C दर्ज किया गया।

यह भी पढें-  ICAI CA Inter Topper 2025: जयपुर की नेहा खानवानी ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक-1, 505 अंक पाकर रचा इतिहास

नागौर-चूरू सबसे ठंडे

विज्ञापन

रात के समय ठंड का असर ज्यादा दिखा। नागौर में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री गिरकर 12.7°C पर पहुंच गया। वहीं बीकानेर में 16°C, उदयपुर में 15.4°C, जोधपुर में 18°C, सिरोही में 13.6°C और चूरू में 14.4°C तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अगले 24 से 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 3°C तक की गिरावट हो सकती है। आने वाले दिनों में सुबह और शाम की ठंड बढ़ेगी तथा राजस्थान में सर्दी का असर और तेज महसूस होगा।


 

शहर अधिकतम न्यूनतम
अजमेर 29.2 17.7
भीलवाड़ा 29.8 16.4
बनस्थली (टोंक) 30.8 16.1
अलवर 30.5 16.5
जयपुर 30.6 20.1
पिलानी 30.6 15.6
सीकर 28.5 18
कोटा 31.2 19.6
उदयपुर 30.3 15.4
बाड़मेर 34.6 17.8
जैसलमेर 33 15.5
जोधपुर 32.6 18
बीकानेर 30.6 16
चूरू 29.2 14.4
गंगानगर 29.7 15.9
नागौर 30.9 12.7
बारां 29.9 18.1
हनुमानगढ़ 28.7 18.3
जालोर 32.4 18.9
सिरोही 31.6 13.6
करौली 30.3 17.5
दौसा 31.8 18.1
प्रतापगढ़ 30.2 16.4
झुंझुनूं 27.8 15.6
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें