फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूरू: ट्रेडमिल पर दौड़ रहे सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य अचानक गिरे, हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Thu, 15 Oct 2026 12:35 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल के 49 वर्षीय प्रधानाचार्य बीरबलराम मेघवाल अचानक गिर पड़े। उन्हें सिर में चोट लगने के बाद राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय अचानक गिरे सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में एक्सरसाइज करते समय एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य की अचानक गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 49 वर्षीय बीरबलराम मेघवाल के रूप में हुई है। वह आसपालसर गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थे और अपने परिवार के साथ सरदारशहर में रहते थे। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह ट्रेडमिल पर दौड़ते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ जाता है और वह नीचे गिर पड़ते हैं। उन्हें तुरंत राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन


ट्रेडमिल पर दौड़ते समय अचानक बिगड़ा संतुलन

सरदारशहर पुलिस थाने के एएसआई धर्मवीर ने बताया कि नीमरासर निवासी गौरीशंकर पुत्र मांगीलाल मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार, उनके बड़े भाई बीरबलराम मेघवाल मंगलवार शाम को फिटनेस जिम में एक्सरसाइज करने गए थे। वह ट्रेडमिल मशीन पर दौड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह फर्श पर गिर पड़े। गिरने से उनके सिर में चोट आई। जिम में मौजूद लोगों ने तुरंत उनकी मदद की और उन्हें राजकीय अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी वीडियो में कैद हुई घटना

घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इसमें बीरबलराम मेघवाल ट्रेडमिल पर दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ता है और वह नीचे गिर जाते हैं। घटना के बाद उनकी मौत की खबर क्षेत्र में फैल गई। इससे परिचितों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।

मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रधानाचार्य की मौत की वजह हृदय गति रुकना भी हो सकती है। हालांकि, उनकी मौत के वास्तविक कारण की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बीरबलराम मेघवाल की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें