फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: विवादों में आया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सोशल मीडिया का टेंडर, जानिए दूसरी बार क्यों हुआ रद्द

Wed, 11 Sep 2024 07:36 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल के सोशल मीडिया के प्रबंधन के लिए जारी किया गया टेंडर एक बार फिर रद्द कर दिया गया है। टेंडर फ्लोट करने वाली सरकारी कंपनी राजकॉम्प ने 9 सितंबर को इसे रद्द करने के आदेश जारी कर दिए। इससे पहले 30 जुलाई को भी सोशल मीडिया प्रबंधन का टेंडर निरस्त किया था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की भजनलाल का सोशल मीडिया टेंडर दूसरी बार भी निरस्त हो गया। इसी साल पहला टेंडर 30 जुलाई और अब 9 सितंबर को दूसरा टेंडर भी निरस्त हो गया। डीओआईटी की राजकॉम्प कंपनी ने सीएम के सोशल मीडिया प्रबंधन के लिए 28 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया था।

विज्ञापन


नए टेंडर में ओबर्न डिजिटल, दिशा कम्यूनिकेशन्स जैसी कई बड़ी कंपनियों ने निविदाएं भरी थीं। इसकी अंतिम तारीख 20 अगस्त तय की गई थी। परचेज कमेटी ने इनमें से दो कंपनियों को तकनीकी रूप से योग्य माना था।

सूत्रों के अनुसार, ये कंपनियां  टेंडर की शर्तें पूरा नहीं कर रही थीं इसलिए टेंडर को निरस्त करना पड़ गया। हालांकि फिलहाल सीएम के सोशल मीडिया की जिम्मेदारी उनके ओएसडी धनराज सोलंकी संभाल रहे हैं। लेकिन एक मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया टेंडर जिस तरह से बार-बार निरस्त हो रहे हैं उसे लेकर प्रदेश में चर्चाएं होने लगी हैं कि आखिर सोशल मीडिया के टेंडर से सरकार बार-बार पीछे क्यूं हट रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें