फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2025: नेता प्रतिपक्ष बोले- डबल इंजन वाला राजस्थान रह गया खाली हाथ, महंगाई और बेरोजगारी का जिक्र तक नहीं

Sat, 01 Feb 2025 07:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

टीकाराम जूली ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कटौती न होने और एलपीजी सब्सिडी को 14,700 करोड़ से घटाकर 12,100 करोड़ करने को आम जनता के लिए झटका बताया। इसके अलावा, शिक्षा बजट को भी 2.60% से घटाकर 2.53% कर दिया गया है।
विज्ञापन
बजट पर टीकाराम जूली की प्रतिक्रिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय बजट पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार वाले राजस्थान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खाली हाथ रख दिया। केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि यह बजट हकीकत से दूर केवल सपने दिखाने वाला बजट लग रहा है, क्योंकि देश के सामने खड़ी दो सबसे बड़ी चुनौतियों महंगाई और बेरोजगारी का इस बजट में जिक्र तक नहीं किया गया है। आज देश का हर परिवार महंगाई से परेशान है, परन्तु बजट में इसे रोकने का कोई प्रावधान नहीं लगता है। महंगाई के कारण देश में रोजमर्रा के लिए इस्तेमाल होने वाले FMCG उत्पादों की बिक्री तक में गिरावट आ रही है, फिर भी केन्द्र सरकार इस मुद्दे पर चुप रही। 

विज्ञापन


आम जनता को उम्मीद थी कि पेट्रोल-डीजल पर सरकार टैक्स कम कर महंगाई से थोड़ी राहत देगी पर ऐसा नहीं हुआ। 2025 में एलपीजी सब्सिडी का बजट 14,700 करोड़ रुपये था, जिसे 2026 के लिए घटाकर 12,100 करोड़ रुपये कर दिया गया है। यानी एलपीजी गैस भी आने वाले वक्त में महंगी होगी। 

उन्होंने कहा कि पिछली बजट में 2.60% शिक्षा के लिए आवंटित था जिसे घटाकर 2.53% कर दिया गया है। बजट में 12 लाख रुपये तक आयकर शून्य करने की घोषणा की गई है, लेकिन देश के लाखों छोटे व्यवसायियों को इससे कोई लाभ नहीं मिलेगा, क्योंकि इसे केवल सैलरी पाने वाले वर्ग तक सीमित रखा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें