बैठक में अरुण चतुर्वेदी ने गहलोत सरकार द्वारा बम ब्लास्ट के दोषियों का संरक्षण करने और हाईकोर्ट में कमजोर पैरवी के खिलाफ 13 मई को सांकेतिक धरना प्रदर्शन करने की बात कही। इस दौरान भाजपा जयपुर शहर जिलाध्यक्ष राघव शर्मा ने धरना प्रदर्शन और प्रार्थना सभाएं आयोजित करने पर बैठक में चर्चा की गई।
जयपुर शहर में 13 मई 2008 को हुए सीरियल बम ब्लास्ट की पंद्रहवी बरसी पर आयोजित होने वाली श्रद्धांजलि सभा के संबंध में भाजपा नेता अरुण चतुर्वेदी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
ब्लास्ट कांड को कांग्रेस ने नहीं दिखाई गंभीरता
विज्ञापन
बैठक में अरुण चतुर्वेदी ने गहलोत सरकार द्वारा बम ब्लास्ट के दोषियों का संरक्षण करने और हाईकोर्ट में कमजोर पैरवी के खिलाफ 13 मई को सांकेतिक धरना प्रदर्शन करने की बात कही। इस दौरान भाजपा जयपुर शहर जिलाध्यक्ष राघव शर्मा ने धरना प्रदर्शन और प्रार्थना सभाएं आयोजित करने पर बैठक में चर्चा की गई। गहलोत सरकार पर आरोप लगाते हुए अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि जयपुर बम ब्लास्ट कांड मामले को कांग्रेस सरकार ने कभी गंभीरता से नहीं लिया और दोषियों को उच्च न्यायालय ने कमजोर पैरवी के चलते बरी कर दिया। हाईकोर्ट के आदेश को एक माह से अधिक समय हो चुका है, लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में अपील नहीं की गई। जबकि पीड़ित परिवारों की ओर से सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की गई है।
जयपुर के सभी वार्डों में होगा हनुमान चालीसा का पाठ
बम ब्लास्ट कांड की बरसी पर जयपुर शहर के सभी वार्डों में हनुमान चालीसा का पाठ घी के दिए जलाकर किया जाएगा। बम कांड के घटना स्थल चांदपोल हनुमान मंदिर, सांगानेरी गेट हनुमान मंदिर सहित सभी घटनास्थलों के वहां स्थित मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना और हनुमान चालीसा के पाठ किए जाएंगे। इस दौरान भाजपा ने फेसबुक लाइव और सोशल मीडिया पर हैशटैग चलाने की तैयारियों के बारे में भी चर्चा की।