फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: हूटर बजाकर राजस्थान के सबसे बड़े बीसलपुर बांध के 4 गेट खोले, 36060 क्यूसेक पानी की निकासी

Fri, 06 Sep 2024 08:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान का सबसे बड़ा पेयजल प्रोजेक्ट बीसलपुर बांध आज ओवरफ्लो हो गया। इसके बाद जलसंसाधन मंत्री ने बीसलपुर पहुंचकर विधिवत पूजा अर्चना की और बटन दबाकर बांध के चार गेट खोले।
विज्ञापन
मंदिर की पूजा-अर्चना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की बड़ी आबादी के लिए सुबह-सुबह खुश करने वाली खबर देवली से आई। जयपुर, अजमेर और टोंक सहित कई अन्य इलाकों को पीने का पानी सप्लाई करने वाला बीसलपुर बांध 5 साल बाद फिर ओवर फ्लो हो गया। शुक्रवार सुबह 11 बजे बांध का हूटर बजा। जलसंसाधन मंत्री सुरेश रावत ने विधिवत पूजा अर्चना की और फिर बांध के 4 गेट खोलने के लिए बटन दबाया।

विज्ञापन


राजस्थान का सबसे बड़ा पेयजल प्रोजेक्ट बीसलपुर बांध शुक्रवार को ओवरफ्लो हो गया। बांध में त्रिवेणी की लगातार आवक के चलते इसमें जल स्तर पर इसके अधिकतम गेज से ऊफान पर है। इसके बाद जलसंसाधन मंत्री ने बीसलपुर पहुंचकर विधिवत पूजा अर्चना कर बांध के 4 गेट खोलने के लिए बटन दबाया। उन्होंने कहा कि वे बीसलपुर के जल से तीर्थराज पुष्कर की पूजा अर्चना करेंगे।

मंदिर की पूजा-अर्चना। - फोटो : अमर उजाला
इस साल 15 जून तक इसमें पानी 309.39 आरएल मीटर था। लेकिन अगस्त में आई जोरदार बारिश के बाद बांध में लगातार पानी की आवक हुई जिसके चलते यह 3015 के स्तर को पार कर गया। बीते 24 घंटों में बांध में करीब 0.50 मीटर पानी की आवक हुई है। गुरुवार सुबह बांध में पानी के स्तर 315 मीटर को क्रॉस कर गया था। इसके बाद शुक्रवार सुबह 6 बजे यह 315.49 पहुंच गया और अब खबर लिखे जाने तक यह 315.50 के स्तर पर पहुंच चुका है।  

इस बांध का मुख्य उद्देश्य टोंक जिले में जलापूर्ति के साथ-साथ सिंचाई के लिए भी आरक्षित है। इसके अलावा जयपुर व अजमेर में भी जलापूर्ति के लिए पानी जाता हैं। टोंक जिले में सिंचाई के लिए 8 टीएमसी पानी, पेयजल के लिए 16.2 टीएमसी पानी आरक्षित रखा गया है। इसके अलावा 8.15 टीएमसी वाष्पीकरण व अन्य खर्च माना गया है।
विज्ञापन

बांध के गेट खोलते मंत्री। - फोटो : अमर उजाला
पेयजल में 1000 एमएलडी खपत 
टोंक, अजमेर, जयपुर जिलों में पेयजल के लिए रोजाना करीब 950 से 1000 एमएलडी पानी बीसलपुर बांध से जा रहा है। इससे तीनों जिलों के करीब 2000 शहर व गांवों में पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। राजस्थान में पेयजल सप्लाई करने वाले सबसे बड़े बांध बीसलपुर का जल स्तर 315.25 मीटर को क्रॉस कर चुका है,अब त्रिवेणी करीब 4.20 मीटर के ऊफान पर चल रही है। इधर बांध के चारों गेटों से पानी की बंपर निकासी हो रही है। जिसमें खबर लिखे जाने तक बांध के चार गेटों को खोलकर कुल 36060 क्यूसेक पानी की निकासी जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

इधर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राज्यवासियों को बीसलपुर बांध के सातवीं बार पूर्णतः जलमग्न होने पर बधाई दी है। इस ऐतिहासिक अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री गिरिराज जी महाराज के दिव्य आशीर्वाद से यह महत्वपूर्ण घटना संभव हुई है। उन्होंने कहा कि बीते 26 वर्षों में पहली बार इस वर्ष सितंबर में बांध के द्वार खोले गए हैं। इस खास मौके पर विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जो राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और प्रकृति के प्रति सम्मान को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि बीसलपुर बांध यह जल प्रदेश की कृषि और औद्योगिक विकास को नई गति देगा। इसके अलावा यह जलसंकट से निपटने और पेयजल की समस्या को दूर करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें