फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Jobs: सरकारी नौकरी में लंबित भर्तियों पर हाईलेवल बैठक कल, 80 हजार नई नौकरियों का खुलेगा रास्ता

Wed, 03 Jun 2026 07:45 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में लंबित भर्तियों को गति देने के लिए 4 जून को मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में एक हाई लेवल बैठक होगी। इसमें 53,749 चतुर्थ श्रेणी पदों सहित कांस्टेबल, SI, VDO, नर्सिंग और इंजीनियर भर्ती पर चर्चा होगी। 
विज्ञापन
शासन सचिवालय, जयपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में विभिन्न विभागों में लंबित भर्ती प्रक्रियाओं को गति देने के लिए राज्य सरकार 4 जून को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित करेगी। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में सचिवालय स्थित चिंतन समिति कक्ष में होने वाली इस बैठक में हजारों रिक्त पदों पर भर्ती और वित्तीय स्वीकृतियों से जुड़े मामलों पर चर्चा होगी।

बैठक के एजेंडे में सबसे प्रमुख रूप से 53,749 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती शामिल है। भर्ती प्रक्रिया में मेडिकल परीक्षण, मेरिट निर्धारण और अन्य चरणों में हो रही देरी की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों से प्रगति रिपोर्ट ली जाएगी।

इसके अलावा 300 अतिरिक्त उप निरीक्षक (SI) पदों और 9,000 कांस्टेबल पदों की वित्तीय स्वीकृति पर भी विचार किया जाएगा। 24,793 सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती के लिए आवश्यक नियम संशोधन की स्थिति की समीक्षा भी बैठक में होगी।

विज्ञापन

यह भी पढें- पीएम मोदी और सीएम भजनलाल की ढाई घंटे की बैठक के क्या हैं मायने? राजस्थान कैबिनेट में जल्द हो सकता है फेरबदल

ग्रामीण विकास विभाग के तहत ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के 3,430 पदों की वित्तीय स्वीकृति, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल के 2,000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया और 600 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती को लेकर चल रही कार्यवाही पर भी चर्चा प्रस्तावित है।

बैठक में पीएचईडी के सहायक अभियंताओं के 3,000 पदों तथा 590 शारीरिक शिक्षकों की भर्ती से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही वित्त विभाग में लंबित विभिन्न भर्ती प्रस्तावों की स्थिति पर भी विचार-विमर्श होगा।

बैठक में विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS), प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि समीक्षा के बाद कई लंबित भर्तियों को आगे बढ़ाने और रिक्त पदों को भरने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं, जिसका लाभ प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों को मिल सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें