फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले नीरज का पार्थिव शरीर जयपुर पहुंचा, कई नेता एयरपोर्ट पर रहे मौजूद

Wed, 23 Apr 2025 09:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले जयपुर के नीरज उधवानी का पार्थिव शरीर जयपुर पहुंच गया है। सरकार के कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल और कर्नल राज्यवर्धन सिंह को सीएम भजनलाल ने एयरपोर्ट भेजा है।
विज्ञापन
नीरज का पार्थिव शरीर जयपुर पहुंचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में जयपुर के नीजर उधवानी की भी मृत्यु हुई है। नीरज का पार्थिव शरीर जयपुर एयरपोर्ट पहुंच गया है। जहां से उनके आवास ले जाया जा रहा है। नीरज मॉडल टाउन स्थित फारेस्ट व्यू रेजीडेंसी कॉलोनी के रहने वाले वाले थे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने दो कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल और कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ को एयरपोर्ट भेजा है। ये दोनों मंत्री नीरज के पार्थिव शरीर के साथ उनके आवास तक जाएंगे।

विज्ञापन




इधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कांग्रेस के तामाम नेता भी एयरपोर्ट पर नीरज को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार सुबह नीरज के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद सुबह ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।



इधर, नीरज के आवास के बाहर भारी पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया है। यहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई है। नीरज के घर पर उनकी मां हैं, जो फिलहाल किसी से बात करने की स्थिति में नहीं हैं। नीरज के साथ उनकी पत्नी और बड़े भाई भी जयपुर पहुंचे हैं। कैबिनेट मंत्री राज्यवर्द्धन बोले, देश की सरकार लगाताऱ मीटिंग कर रही है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा, समय चुनकर, स्थान चुनकर देश की सरकार मुंहतोड़ जवाब देगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पहलगाम के आतंकी हमले में जयपुर के युवक की मौत, कश्मीर घूमने गया था नवविवाहित जोड़ा

विज्ञापन

नीरज उधवानी - फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल बोले, ऐसा एक्शन हो कि पाकिस्तान का नक्शे से नामो-निशान मिट जाए।कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा बोले, अब एक्शन का टाइम है, देश की सरकार सख्त कदम उठाए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिवारजनों को इस दुःख को सहने के लिए शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। शर्मा ने इस हादसे में जान गंवाने वाले जयपुर निवासी स्वर्गीय नीरज के परिजनों से दूरभाष पर वार्ता कर संवेदनाएं व्यक्त की। 

यह भी पढ़ें: हाजी सलमान चिश्ती ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की, बताया संपूर्ण मानवता पर हमला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें