फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bataiye Vidhayak Ji: राजेंद्र राठौड़ ने कहा- पूरे राजस्थान में घूम-घूमकर कांग्रेस की जड़ों में तेजाब डालूंगा

Wed, 07 Jun 2023 02:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी विधायक राजेंद्र राठौड़ ने जयपुर में सीनियर संवाददाता नीरज शर्मा से खास बातचीत करते हुए सवालों के जवाब दिए। पेश है एक्सक्लूसिव इंटरव्यू, बताइए विधायकजी...
 
विज्ञापन
बीजेपी विधायक राजेंद्र राठौड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला की खास पेशकश 'बताइए विधायकजी' में राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के सीनियर विधायक राजेंद्र राठौड़, जो पूर्व में उपनेता प्रतिपक्ष भी रहे। राठौड़ लगातार सात बार से राजस्थान विधानसभा में विधायक चुनकर आ रहे हैं। 9वीं से लेकर 15वीं विधानसभा तक लगातार विधायकी करते आ रहे हैं। राजेंद्र राठौड़ एडवोकेट हैं, साथ ही राजस्थान में सीएम फेस की रेस में भी शामिल हैं।

विज्ञापन


सवाल- विधायक जी, क्या आपको यकीन है कि पार्टी आपको दोबारा टिकट देगी और क्यों देगी?
जवाब-
मैं पार्टी का जमीनी कार्यकर्ता हूं, जिस निर्वाचन क्षेत्र से आता हूं, वहां पार्टी की विजय का खाता मैंने ही खोला और अब तक हारा नहीं हूं। फिर भी पार्टी टिकट देगी, तो पार्टी के दायित्व को पूरा करूंगा और नहीं देगी तो पूरे राजस्थान में घूम-घूमकर कांग्रेस की जड़ों में तेजाब डालूंगा और भारतीय जनता पार्टी को जिताने की कोशिश करूंगा।

सवाल- चुनाव में आप किन वादों के साथ जनता के बीच जाएंगे?
जवाब-
चूरू एक सूखा इलाका है। वहां आज की तारीख में ऑर्गेनिक खेती का बड़ा स्कोप है। सोलर एनर्जी का बड़ा स्कोप है। आज दुनिया में भूमि की पूजा होने लग गई। हमारे विधानसभा क्षेत्र की वर्ग क्षेत्रफल दृष्टि से योजना बनाकर किस तरह उस इलाके का विकास हो, आज के परिपेक्ष्य में उसकी मैं कोशिश करूंगा। मेरे इलाके में नहरी क्षेत्र बिल्कुल भी नहीं है। बरसात पर ही किसान निर्भर हैं, अब ईयर ऑफ मिलेट्स है। सर्वाधिक बाजरा मेरा निर्वाचन क्षेत्र और चूरू पैदा करता है। गवार, मूंग पैदा करता है। उन फसलों पर आधारित उद्योगों को स्थापित करके किस तरह हम किसान की माली हालत को और मजबूत करें, यह मेरा प्रयास रहेगा।
विज्ञापन


सवाल- किन मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरने वाले हैं?
जवाब-
चूंकि कांग्रेस की सत्ता है। शेखावाटी के चूरू जिला मुख्यालय से मैं आता हूं। बिगड़े लॉ एंड ऑर्डर के कारण लोगों के अमन चैन में इतना खलल है कि आम आदमी उससे परेशान और खौफजदा है। विकास के काम रुके हुए हैं। भ्रष्टाचार का तांड़व है। नगर परिषद पर कांग्रेस पार्टी का कब्जा है। नगर परिषद को नरक परिषद बना दिया गया। उन सारी बातों को लेकर साथ ही बिजली, पानी की कमी, किसी छोटे-मोटे काम में बिना सुविधा शुल्क के काम नहीं होने, बेरोजगारी, पेपर लीक, नौजवानों के साथ हुई ठगी, कर्जमाफी को लेकर किसानों से ठगी हुई, इन सारे मुद्दों को लेकर हम चुनाव में जाएंगे। चूरू में भी मैदान में उतरेंगे, लोगों को आश्वस्त करेंगे कि इस अंधेरे पक्ष के बाद उजाला पक्ष तभी होगा, जब एक सत्ता परिवर्तन के दौर से मतदाताओं के माध्यम से हम गुजरेंगे।

सवाल- आपने चूरू क्षेत्र में कौन से काम कराए हैं? तीन काम बताएं।
जवाब-
चूरू क्षेत्र में मैं अभिमान नहीं नम्रता के साथ कह सकता हूं कि जिला मुख्यालय को मुख्यालय के सम्मान के रूप में आधारभूत संरचाएं बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सड़क, यातायात सारी चीजों को मैंने मजबूत करने का प्रयास किया। पिछले कार्यकाल में मेडिकल कॉलेज, गर्ल्स कॉलेज, लॉ कॉलेज खोलने का काम किया। नेचर पार्क से लेकर हर गांव-ढाणी में बिजली पानी पहुंचाने की माकूल व्यवस्थाओं को लेकर मैं चला था। मैंने अपनी मंजिल को करीब-करीब हासिल कर लिया है। छोटा-मोटा कहीं गैप होगा, तो उसे पूरा किया जाएगा।

सवाल- एक बार बीजेपी और कांग्रेस की परिपाटी राजस्थान में चुनाव में रहती है। क्या एंटी इनकम्बेंसी और इस परिपाटी का फायदा बीजेपी को मिलेगा?
जवाब-
एंटी इनकम्बेंसी अपनी जगह है। इस बार कहीं पर शासन और प्रशासन नजर नहीं आ रहा। गवर्नेंस के नाम पर सिवाय 'मिनी मुख्यमंत्री' बनकर कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने लूटने का काम किया। इसके अलावा कुछ काम नहीं किया, जिस तरह लूट और झूठ का शासन चला, मैं समझता हूं कांग्रेस अब तक की सबसे शर्मनाक हार की ओर बढ़ चली है। खुद मुख्यमंत्री अपना निर्वाचन क्षेत्र बचा लें तो बड़ी बात होगी, खुद कांग्रेस अध्यक्ष अपने निर्वाचन क्षेत्र से जीतकर आएं, तो आश्चर्य होगा। ऐसे हालात में एंटी-इनकम्बेंसी या इनकम्बेंसी क्या है, मैं समझ नहीं पा रहा। मैंने ऐसा जन विद्रोह किसी सरकार के लिए नहीं देखा, जो आज मुझे दिखाई दे रहा है।

सवाल- कितनी सीटें मानकर चल रहे हैं बीजेपी लेकर आएगी?
जवाब-
जितना अनुमान किसी को नहीं, जिस तरह गुजरात में एक तरफा माहौल, एक तरफा मतदान और एक तरफा जीत हुई, बीजेपी गुजरात की तर्ज पर यहां भी जीतेगी।

सवाल- ऐसे कौन से मुद्दे और काम हैं, जिन्हें आप जनता के बीच कहना चाहेंगे कि इन पर एक्शन होगा?
जवाब-
राजस्थान में पहला बड़ा मुद्दा कानून व्यवस्था का है। दूसरा बड़ा मुद्दा भ्रष्टाचार का है। तीसरा बड़ा मुद्दा बिजली और पेयजल की अव्यवस्थाएं, केंद्रीय योजनाओं के साथ खिलवाड़, जल जीवन योजना में भ्रष्टाचार, पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार, पीएम फसल बीमा योजना में किसान को मुआवजा नहीं मिलना, बेरोजगारों के साथ बेरोजगारी भत्ते के नाम पर ठगी होना है। इन सारे मुद्दों को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे। हम एक स्वच्छ राजनीति की ओर बढ़ेंगे, जो कहेंगे, वो करेंगे और जो कहेंगे, वो समय पर जन घोषणा पत्र के माध्यम से चुनाव से पहले जनता को बताएंगे।

सवाल- आपके क्षेत्र चूरू की कोई अधूरी मांग, जो चाहते हैं अगली बार पूरी हो जाए?
जवाब-
हमारे चूरू को इन्होंने नर्क बना दिया। बड़ा शहर है, इसके ड्रेनेज और सीवरेज के सारे सिस्टम को खत्म कर दिया। बड़ा मास्टर प्लान बनाकर चूरू के शहर को ठीक करने और गांव में शहर की तर्ज पर सुविधाओं को डेवलप करने की इच्छा मन में है। संकल्पबद्ध होकर उस पर आगे बढ़ेंगे, चूरू मेरा पहला प्यार है।

सवाल- गैंगवार और फायरिंग की घटनाएं भी चूरू में हो चुकी हैं। अलग-अलग गिरोह निकलकर सामने आ रहे हैं, इस पर क्या कहेंगे?
जवाब-
ये सरपरस्ती है, सत्ता में बैठे लोगों की और पुलिस का संरक्षण है। इस तरह पहले कभी नहीं हुआ। लेकिन आज कोई ऐसा बड़ा आदमी नहीं है, जो 'प्रोटेक्शन मनी' के नाम पर पैसा इन गैंगस्टर्स को नहीं दे रहा है। यही तो सबसे बड़ी बात है। कानून व्यवस्था आज तक मुद्दा नहीं बनी, अब कानून व्यवस्था सबसे बड़ा मुद्दा बन चुकी है।
विज्ञापन


सवाल- चूरू की जनता से कोई अपील करेंगे?
जवाब-
चूरू की जनता समझदार है। मैं समझता हूं, यह ऐसा इलाका है जहां गंगा-जमुनी संस्कृति है। बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक लोग रहते हैं। वो भी मुझे प्यार करते हैं। उन लोगों की सेवा और अपनत्व ही मेरी शक्ति है। चुनाव लड़ूं या नहीं लड़ूं, पार्टी क्या आदेश देगी? लेकिन चूरू मेरा पहला प्यार है और जिन्दगी भर बना रहेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें