फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पाकिस्तान ने किया सीजफायर उल्लंघन, बाड़मेर में बजे एयर रेड सायरन; तत्काल प्रभाव से ब्लैकआउट लागू

Sat, 10 May 2025 08:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/बाड़मेर

सार

Pakistan Violated Ceasefire: जिला प्रशासन बाड़मेर ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि तत्काल प्रभाव से पूरे जिले में ब्लैकआउट लागू किया जा रहा है। आम नागरिकों से पूर्व में जारी आदेशों का पूरी तरह से पालन करने की अपील की गई है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने जारी की ड्रोन दिखने की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात के बीच पाकिस्तान द्वारा सीजफायर के उल्लंघन की खबर सामने आई है। इस घटना के बाद राजस्थान के सीमावर्ती जिले बाड़मेर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। शनिवार शाम एयर रेड सायरन बजाए गए और इसके तुरंत बाद ब्लैकआउट की घोषणा कर दी गई। सूत्रों के हवाले से बताया गया कि जालीपा में बहुत बड़ा धमाका हुआ, जबकि खडिन में दो और ड्रोन दिखे। जिला प्रशासन ने इसकी तस्वीर भी जारी की है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- India-Pak Tension: हनुमानगढ़ में अनिवार्य ब्लैकआउट लागू, हर रात 7 बजे से सुबह तक बंद रहेंगे सभी लाइट स्रोत
 
जिला प्रशासन बाड़मेर ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि तत्काल प्रभाव से पूरे जिले में ब्लैकआउट लागू किया जा रहा है। आम नागरिकों से पूर्व में जारी आदेशों का पूरी तरह से पालन करने की अपील की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जब तक नए निर्देश नहीं आते, सभी पुराने आदेश प्रभावी रहेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jaipur News: ‘गीगला का बापू’, जो भारत पाक युद्ध के दौरान भर देता था जोश; जानें 54 साल पुरानी रोचक बात
विज्ञापन

 
जिला प्रशासन की ओर से जारी निर्देश में नागरिकों को सतर्क और संयमित रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन का कहना है कि यह कदम जन सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। सभी नागरिकों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पूरी जिम्मेदारी से पालन करें।

इधर, हनुमानगढ़ में सीमा पर तनाव के मद्देनजर जिले में अनिवार्य ब्लैकआउट लागू है, जो 10 मई से हर रात सात बजे से सूर्योदय तक सभी लाइट स्रोत बंद रहेंगे। जिला कलेक्टर हनुमानगढ़ काना राम ने प्रतिषेधात्मक आदेश जारी किए हैं। इस अवधि के दौरान जिले के सभी निजी, सार्वजनिक और वाणिज्यिक भवनों की भीतरी और बाहरी रोशनी पूर्णतः बंद रखनी होगी। प्रतिष्ठान सात बजे से पहले बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, श्रीगंगानगर में कंप्लीट ब्लैक आउट लागू है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें