फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

political News: पवन खेड़ा के घर असम पुलिस की रेड पर सियासत गरमाई, राजस्थान कांग्रेस ने बीजेपी पर बोला हमला

Tue, 07 Apr 2026 05:27 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

असम पुलिस की पवन खेड़ा के घर छापेमारी से सियासत गरमाई। अशोक गहलोत, गोविंद डोटासरा और टीकाराम जूली ने बीजेपी पर एजेंसियों के दुरुपयोग और विपक्ष को डराने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी को लेकर लगाए गए आरोपों के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर असम पुलिस की छापेमारी से सियासी विवाद तेज हो गया है। इस कार्रवाई के बाद राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता खुलकर खेड़ा के समर्थन में सामने आ गए हैं और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है।

विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि असम चुनाव में हार के डर से भाजपा बौखला गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतंत्र के बजाय पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों का सहारा लेकर विपक्ष को दबाने की कोशिश करती है। गहलोत ने छापेमारी को “कायराना हरकत” बताते हुए कहा कि कांग्रेस ऐसे दबाव से डरने वाली नहीं है।
वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा पर संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं को डराने और सच्चाई छिपाने के लिए फर्जी FIR का सहारा लिया जा रहा है। डोटासरा ने यह भी कहा कि पवन खेड़ा ने हाल ही में असम के मुख्यमंत्री से जुड़े मामलों को उजागर किया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

यह भी पढें- Ajmer News: अति सुरक्षित जेल में कैदी ने काटा बवाल, सिर पटककर खुद को किया लहूलुहान; क्या हुआ था?

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी इस मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि चुनावी हार के डर से सरकार अब पुलिस और एजेंसियों के जरिए विपक्ष को निशाना बना रही है। उन्होंने छापेमारी को तानाशाही का उदाहरण बताया और कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूती से खड़े हैं। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और इसे लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

विज्ञापन


 

 



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें